भारत-अमेरिका रक्षामंत्रियों की बैठक, बनेंगे 21वीं सदी के सबसे मजबूत साझेदार, चीन को सीमा में रहने की नसीहत!
भारत और अमेरिका के रक्षामंत्रियों की बैठक के बाद दोनों देश की तरफ से ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया गया है। जिसमें इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को लेकर अहम बातचीत की गई है।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजित डोवाल से मुलाकात के बाद अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन की भारतीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक हुई है। जिसमें दोनों देशों ने चीन के खिलाफ ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया है। इस बैठक के दौरान चीन को अपनी सीमा रेखा में रहने की चेतावनी जारी की गई है।
Recommended Video

इंडो-पैसिफिक पर स्टेटमेंट
भारत और अमेरिका के रक्षामंत्रियों की द्विपक्षीय बैठक के बाद दोनों देशों की तरफ से ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया गया है, जिसमें दोनों देशों ने रणनीतिक और सामरिक साझेदारी को और मजबूत करने का फैसला किया है। बैठक के बाद भारतीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा ट्वीट कर कहा कि 'भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान के राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुई क्वाड की बैठक में इंडो पैसिफिक क्षेत्र में फ्री ट्रेड और स्वतंत्रता को बढ़ावा देने का फैसला लिया गया है, जिसे एक बार हमने फिर से दोहराया है।' राजनाथ सिंह ने ट्वीट में कहा कि 'बैठक में भारत और अमेरिका के बीच आपसी तालमेल और सहयोग लेने की बात पर फिर से प्रतिबद्धता दोहराई गई है। दोनों देश इंडो-पैसिफिक में शांति, सुरक्षा और स्वतंत्रता चाहते हैं और दोनों देशों ने इंडो पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है'
दूसरी चुनौतियों पर बात
भारतीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षामंत्री से मुलाकात के बाद कहा कि इंडो पैसिफिक के अलावा हमने दूसरी चुनौतियों पर भी बात की है। हमने दोनों देशों के बीच में तेल, पर्यावरण आपदा और मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर भी एक दूसरे के साथ सहयोग बढ़ाने पर बात की है। भारतीय रक्षामंत्री ने कहा कि भारत आपकी रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनाथ सिंह ने कहा कि 'हमने दुनिया के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी, सहयोग, एक दूसरे की जरूरत और दिनों दिन दुनिया में जटिल होती जा रही परिस्थितियों को लेकर भी बातचीत की है'। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने तय किया है कि दोनों देश 21वीं सदी के सबसे सक्षम और मजबूत साझेदार बनेंगे, ताकि दुनिया में शांति और भाइचारे की स्थापना हो सके।












Click it and Unblock the Notifications