कोरोना का नया वेरिएंट बार-बार कर रहा म्यूटेट, अमेरिका, इजराइल और डेनमार्क की फूली सांसे, WHO से आई चेतावनी

कोरोना के मामले कम हुए तो लोगों ने राहत की सांस ली मगर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक बार फिर से कोरोना को लेकर नया अपडेट दिया है। WHO ने शुक्रवार को कहा कि वे बड़ी संख्या में म्यूटेट करने वाले कोविड-19 के एक नए संस्करण की निगरानी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि इस नए वैरिएंट का नाम BA.2.86 बताया है। इसे अब तक अमेरिका, इजराइल और डेनमार्क में डिटेक्ट किया गया है। अमेरिका की टॉप डिजीज कंट्रोल एजेंसी इसे ट्रैक कर रही है और इसके बारे में ज्यादा जानकारी इकट्ठा कर रही है।

 corona new variant

WHO ने कहा है कि WHO ने कहा है कि कोरोना वायरस का सर्कुलेट और इवॉल्व होना जारी है। नए वैरिएंट BA.2.86 में तेजी से म्यूटेट करने की क्षमता है, इसके चलते इसे मॉनिटर किया जा रहा है।

WHO ने कहा कि नए वैरिएंट के स्ट्रेन और इसके फैलाव की सीमा को समझने के लिए अधिक डेटा की आवश्यकता है। WHO फिलहाल 3 वैरिएंट्स को ट्रैक कर रहा है। वहीं, 7 वैरिएंट्स को मॉनिटरिंग पर रखा गया है।

संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने नए वैरिएंट को लेकर कहा, "जैसे-जैसे हम और अधिक जानेंगे, डब्ल्यूएचओ देशों और जनता को अपडेट करेगा।" उन्होंने कोविड-19 की बेहतर निगरानी, अनुक्रमण और रिपोर्टिंग का आह्वान किया, क्योंकि वायरस लगातार फैल रहा है और विकसित हो रहा है।

BA.2.86 स्ट्रेन को पहली बार 24 जुलाई को रिपोर्ट किया गया था और 17 अगस्त को इसे 'वैरिएंट अंडर मॉनिटरिंग' के रूप में वर्गीकृत किया गया था।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, पर एक संदेश में यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ने भी पुष्टि की कि वह वैरिएंट की बारीकी से निगरानी कर रहा है। सीडीसी उस वायरस की एक नई वंशावली पर नजर रख रहा है जो BA.2.86 स्ट्रेन का कारण बनता है।

WHO ने शुक्रवार को साप्ताहिक अपडेट के दौरान कहा कि 10 जुलाई से 6 अगस्त के बीच कोरोना के 15 लाख नए मामले सामने आए हैं। ये पिछले 28 दिनों की तुलना में 80 फीसदी अधिक हैं। हालांकि, इस दौरान कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 57 फीसदी कम हुआ।

हालांकि इसके साथ ही WHO ने ये भी कहा कि सही आंकड़ा इससे भी अधिक हो सकता है, क्योंकि कोरोना के समय सभी देशों में टेस्टिंग और मॉनिटरिंग ज्यादा हो रही थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। कम टेस्टिंग की वजह से भी कोरोना के दर्ज मामले कम हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+