अमेरिका ने भारत की यात्रा करने पर लगे प्रतिबंध में दी ढील, लेवल 4 से निकालकर लेवल 3 में रखा

नई दिल्ली, जुलाई 20। भारत में घटते कोरोना के मामलों को देखते हुए अमेरिका ने अपनी ट्रैवल एडवाइजरी में कुछ बदलाव किए हैं। दरअसल, अमेरिका ने भारत को अब लेवल 4 कैटिगिरी से हटाकर लेवल 3 में डाल दिया है। इसका मतलब है कि अमेरिकी यात्री अब भारत की यात्रा पर विचार कर सकते हैं। वहीं लेवल 4 का अर्थ था कि कोई अमेरिकी यात्री भारत की यात्रा नहीं कर पाएगा।

Recommended Video

    Canada ने Covid 19 के कारण Indian flights पर 21 August तक लगाया Ban । वनइंडिया हिंदी
    flight

    पाकिस्तान भी लेवल 4 से लेवल 3 में आया

    आपको बता दें कि अमेरिका ने भारत के अलावा पाकिस्तान को भी लेवल 4 से निकालकर लेवल 3 में रख दिया है। वहीं अमेरिका ने 5 मई को भारत में कोरोना की दूसरी लहर के पीक को देखते हुए अपनी ट्रैवल एडवाइजरी में भारत को लेवल 4 में रखा था, जिसके बाद अमेरिका से भारत की यात्रा पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई थी।

    यात्रा करने से पहले वैक्सीनेट होना बहुत जरूरी है

    अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (CDC) ने अपनी ट्रैवल एडवाइजरी को जारी करते हुए कहा है कि लेवल 3 के देशों की यात्रा करने से पहले अमेरिकी नागरिक विचार कर सकते हैं। साथ ही वो इस बात को भी सुनिश्चित कर लें कि यात्रा से पहले उन्हें वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हो।

    वैक्सीन की दोनों डोज के बाद संक्रमित होने का खतरा कम

    अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि सीडीसी ने कोरोना के कारण जो लेवल 3 का हेल्थ नोटिस जारी किया है, वो ये दिखाता है कि देश के अंदर कोरोना उच्च स्तर पर है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि अगर आपने FDA अप्रूवड वैक्सीन की दोनों डोज ली हैं तो आपको कोरोना से संक्रमित होने या फिर गंभीर लक्षण दिखने का खतरा बहुत कम हो जाता है, ऐसे में किसी भी इंटरनेशनल टूर से पहले CDC के सुझावों पर जरूर गौर करें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+