अमेरिका के दफ्तरों पर ताला, 17 साल बाद छुट्टी पर भेजे गए 7 लाख कर्मचारी

white house
नयी दिल्ली। अमेरिका के इतिहास में 17 साल बाद ऐसा हुआ है जब सरकारी दफ्तरों पर तालाबंदी शुरु हो गई है। वजह साफ है कि अमेरिकी सरकार के पास इन दफ्तरों का खर्च चलाने के लिए पैसा नहीं है। सरकारी आदेश के बाद ही सरकारी कामबंदी शुरु हो गई है। बजट संकट के कारण शटडाउन का ऐलान किया गया है। संसद में सरकारी खर्च का बजट पास नहीं होने के कारण सरकारी दफ्तर बंद कर दिए गए हैं। सिर्फ आपात सेवाए ही जारी रहेंगी। शटडाउन के तहत कई विभाग बंद करने पड़ते हैं। करीब 7 लाख कर्मचारियों को बिना वेतन छुट्टी पर भेज दिया गया है।

दरअसल खर्च की सीमा बढ़ाने की समय सीमा खत्म हो चुकी है। जिसके बाद अब अमेरिका में लगभग सात लाख संघीय सरकारी कर्मचारियों को अवैतनिक छुट्टी पर भेजा दिया गया है। उन्हें तब तक तनख्वाह नहीं मिलेगी जब तक यह मुद्दा हल नहीं हो जाता। अमेरिका में शटडाउन के कारण राष्ट्रीय पार्क और वाशिंगटन म्यूजियम बंद हो गए हैं। इतना ही नहीं शटडाउन के कारण अमेरिका में बुजुर्गों को मिलने वाले चेक देरी से मिलेंगे और वीजा व पासपोर्ट की अर्जियां ठप रहेंगी।

शटडाउन की इस गंभीर स्थिति पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि लोगों को घबराने की जरुरत नहीं है। मैंने कतई हार नहीं मानी है। मैं आने वाले दो-तीन दिनों में नेताओं से इस बारे में बात करूंगा। ओबामा ने कहा कि इस संकट का आसान उपाय है कि छोटे वक्त के राजनैतिक लाभों को दरकिनार करते हुए लम्बे समय में होने वाले लाभों के बारे में सोचना जाए। इस संकट से बचने के लिए लोगों को अपनी ज़िम्मेदारी को समझना होगा।

गौरतलब है कि बजट पर लंबे समय तक गतिरोध खिंचने के कारण एक बार फिर से अमेरिका को शटडाउन का सामना करना पड़ा है। अमेरिका की सत्ताधारी पार्टी डेमोक्रेट्स और विपक्षी पार्टी रिपब्लिकन के बीच संघीय बजट पर सहमति नहीं बनी, जिसके बाद हार कर ओबामा को ये फैसला करना पड़ा। संघीय एजेंसियों और कार्यक्रमों के लिए पैसे की कमी होने पर एंटीडेफिशिएंसी एक्ट के मुताबिक संघीय एजेंसियों को अपना कामकाज रोकना पड़ता है। प्रशासन बजट न होने के कारण कर्मचारियों की छुट्टी कर देता है। इस दौरान उन्हें वेतन भी नहीं दिया जाता है। इससे पहले 1995 में अमेरिकी प्रशासन को शटडाउन का सामना करना पड़ा था, जिससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+