पेरू में 7.3 की तीव्रता का भूकंप, 300 किलोमीटर के दायरे में सूनामी का अलर्ट जारी
नई दिल्ली। पेरु तट के पास अब से थोड़ी देर पहले भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं, यूएस जियोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई है। इस भूकंप का केंद्र पीक्यू बताया जा रहा है। भूकंप के झटके रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे महसूस किए गए हैं। अभी तक कहीं से जानमाल के हानि की कोई सूचना नहीं आई है।गौरतलब है कि पेरू के अधिकारियों ने भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर तक के क्षेत्र में सूनामी का अलर्ट जारी किया है।

भूकंप एक ऐसी प्राकृतिक आपदा है, जिसके आने की सूचना हमें पहले से नहीं होती है। भूकंप को लेकर वैज्ञानिक अब तक सटीक अनुमान नहीं लगा पाये हैं। लेकिन अगर हम थोड़ी सी सतर्कता बरतें तो भूकंप के दौरान होने वाले बड़े नुकसान को बचाया जा सकता है।
सेफ्टी टिप्स
- अपने घरों की दीवारों और छतों में अगर दरार पड़ी हों तो उसकी मरम्मत जरूर कराएं।
- भवन निर्माण के लिए पक्के इलाके में प्रासंगिक बीआईएस संहिताओं का पालन करें।
- दीवारों पर लगे शेल्फों को सावधानी से कसें।
- भारी चीजों जैसे तस्वीर तथा शीशे आदि को, बिस्तर, सोफा, डाइनिंग टेबल, बेंच, आदि से दूर लगायें, वहां मत लगायें जहां लोग बैठते हों।
- खराब या दोषपूर्ण बिजली की तारों तथा लीक करने वाले गैस कनेक्शनों की मरम्मत कराएं, जिनसे आग लगने के जोखिम की संभावना होती है।
- पानी गर्म करने का हीटर, एलपीजी सिलेंडर आदि को दीवार के साथ अच्छी तरह कसवाएं बंधवाएं अथवा फर्श पर बोल्ट कसवा के उन्हें सुरक्षित बनाएं।
- घर के अंदर तथा बाहर सुरक्षित स्थानों को तलाश कर रखें। यदि भूकंप आये, तो आप सीधे उसी स्थान पर जायें। कुछ सुरक्षित स्थान- मजबूत खाने की मेज, बिस्तर के नीचे।
- किसी भीतरी दीवार के साथ। उस जगह से दूर जाना जहां खिड़की, शीषे, तस्वीरों से कांच गिरकर टूट सकता हो अथवा जहां किताबों के भारी शेल्फ अथवा भारी फर्नीचर नीचे गिर सकता हो।
- खुले क्षेत्र में बिल्डिंग, पेड़ों, टेलीफोन, बिजली की लाइनों, फ्लाईओवरों तथा पुलों से दूर रहें।
- आपातकालीन टेलीफोन नंबरों को याद रखें (जैसे डाक्टरों, अस्पतालों, तथा पुलिस आदि के टेलीफोन नंबर)।












Click it and Unblock the Notifications