रूसी जेट ने तेल फेंककर ड्रोन को किया खराब, अमेरिका ने जारी किया ईंधन गिराने का वीडियो

US drone downed: अमेरिका के यूरोपियन कमांड ने कहा है कि रूस के दो लड़ाकू विमानों ने जानबूझ कर अमेरिकी ड्रोन को घेरा और उस पर ईंधन की बरसात कर दी।

Us drone downed

Image: Twitter

दो दिन पहले रूस-यूक्रेन बॉर्डर के करीब रूस के सुखोई फाइटर जेट ने अमेरिका के एडवांस्ड रीपर ड्रोन पर हमला किया था। अमेरिकी सेना के मुताबिक निशस्त्र एमक्यू-9 निगरानी ड्रोन अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में उड़ान भर रहा था, जब दो रूसी लड़ाकू जेट विमानों ने अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते हुए ड्रोन को मार गिराया। अब अमेरिकी सेना ने इस मुठभेड़ का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में एक ही Su-27 नजर आता है। इस वीडियो को रीपर पर लगे हाईटेक सर्विलांस कैमरों से ही शूट किया गया है।

वीडियो किया जारी

इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे रूस के दो Su-27 ने इस रीपर ड्रोन को घेरकर उस पर फ्यूल गिराया था। ये फ्यूल रीपर के प्रोपेलर में पहुंचा और ड्रोन कुछ देर बाद रीपर ब्लैक सी में क्रैश हो गया। 42 सेकेंड के इस फुटेज में दिख रहा है कि एक रूसी फाइटर जेट सुखोई-27 एमक्यू-9 ड्रोन के पीछे की ओर आ रहा है। इस दौरान रूसी जेट इसके ऊपर से गुजरते ही ईंधन छोड़ना शुरू कर देता है। रूसी जेट के गुजरते ही वीडियो प्रसारण अचानक बंद हो जाता है। इसके बाद रूसी जेट को फिर से दूसरी बार यही करते दिखाया गया है। रूसी विमान दूसरी बार और भी करीब से गुजरता है और ड्रोन पर ईंधन छोड़ता है।

अमेरिका ने रूस पर लगाया इल्जाम

अमेरिका ने आरोप लगाया है कि रूस के विमान ने 'असुरक्षित और गैर-पेशेवर' ढंग उड़ान भरी। अमेरिकी सेना ने कहा कि "टक्कर से पहले कई बार, Su-27s ने ईंधन फेंका और MQ-9 के सामने लापरवाही और अव्यवसायिक तरीके से उड़ान भरी।" हालांकि इस वीडियो में एक ही रूसी जेट नजर आता है। इस वीडियो को रीपर पर लगे हाईटेक सर्विलांस कैमरों ने ही शूट किया और इसे रीयल टाइम मॉनिटरिंग के तहत पेंटागन के लैब ऑफ इन्फार्मेटिक्स में भेज दिया।

घटना के बाद बढ़ा तनाव

घटना के बाद अमेरिका और रूस में जबरदस्त तनाव है। दोनों ही देश इसका मलबा तलाश रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ड्रोन के इस मलबे में वो तकनीक छिपी है जिसके जरिये अमेरिका अपने बेहद खुफिया मिशन को अंजाम देता है। अमेरिका नहीं चाहता कि इस ड्रोन का मलबा रूस के हाथ लगे। लेकिन रूसी अधिकारी इस बात का संकेत दे चुके हैं कि वे काला सागर में डूब चुके ड्रोन का मलबा निकालने के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+