US Election: स्विंग स्टेट पेंसिल्वेनिया में मिले भारी संख्या में फर्जी वोटर्स, चुनाव में फर्जीवाड़े का खुलासा
US Election 2024: अमेरिका राष्ट्रपति चुनावों में दो हफ्ते से भी कम समय बचा है और उससे पहले स्विंग स्टेट पेनसिल्वेनिया के लैंकेस्टर काउंटी में भारी संख्या में फर्जी वोटर्स मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के अधिकारी करीब 2500 मतदाता रजिस्ट्रेशन की जांच कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें लग रहा है, कि ये फर्जी वोटर्स हो सकते हैं।
पेनसिल्वेनिया एक स्विंग स्टेट है और माना जा रहा है, कि पेनसिल्वेनिया ही तय करेगा, कि अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कौन होगा। वहीं, यहां पर काफी ज्यादा कड़ा मुकाबला है और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां पर हार जीत का फैसला कुछ सौ से लेकर हजार-2 हजार वोटों से ही होने वाला है, ऐसे में 2500 फर्जी वोटर्स के मिलने का मतलब है, कि यूएस इलेक्शन के परिणाम ही बदलने की कोशिश की गई है।

अमेरिका चुनाव में वोटों का फर्जीवाड़ा
शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, जिला अटॉर्नी हीदर एडम्स ने कहा, कि पेंसिल्वेनिया के मतदाता-रजिस्ट्रेशन से पहले दो बैचों में करीब 2500 वोटर रजिस्ट्रेशन गिराए गये थे। चुनाव कर्मियों ने संदिग्ध आवेदनों को देखने के बाद डीए कार्यालय से संपर्क किया। अधिकारियों की जांच में पचा चला है, कि ज्यादातर वोटर रजिस्ट्रेशन पर एक ही तरह से हस्ताक्षर है, जो फाइल में मौजूद जानकारी से मेल नहीं खाते हैं। वहीं, नाम, पते, सोशल सिक्योरिटी नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस नंबर भी गलत डाले गये हैं।
एडम्स ने कहा, कि अधिकारियों ने उन मतदाताओं से भी बात की, जिनके नाम से वोटर रजिस्ट्रेशन अप्लाई किया गया, लेकिन उन लोगों ने कहा, कि उन्होंने तो फॉर्म ही अप्लाई नहीं किया है।
यह खुलासा ऐसे समय में हुई है, जब राज्य में इलेक्टोरेल कॉलेज के लिए मतदान चल रहा है। पेंसिल्वेनिया को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस दोनों के लिए जीत के लिए एक महत्वपूर्ण युद्ध क्षेत्र के रूप में देखा जा रहा है।
समीक्षा किए गए आवेदनों में से 60% फर्जी हैं
हालांकि, डीए ने यह नहीं बताया कि उनके कार्यालय में कितने आवेदन हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि उनके कार्यालय द्वारा समीक्षा किए गए आवेदनों में से 60 प्रतिशत फर्जी हैं। एडम्स ने बताया कि बैच में कुछ वैध आवेदन भी थे और उन पंजीकरणों पर कार्रवाई की जाएगी।
यह ध्यान देने योग्य है कि पेंसिल्वेनिया का लैंकेस्टर काउंटी अपनी अमीश आबादी के लिए जाना जाता है। इस क्षेत्र ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के खिलाफ डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में करीब 16 अंकों से ज्यादा वोट किया था और ये क्षेत्र डोनाल्ड ट्रंप का गढ़ माना जाता है।
यानि, इस क्षेत्र में वोटर्स रजिस्ट्रेशन में फर्जीवाड़े से डोनाल्ड ट्रंप को भारी नुकसान हो सकता है और वो राष्ट्रपति चुनाव हार तक सकते हैं।
प्रेस ब्रीफिंग में, एडम्स ने यह भी कहा, कि राज्य के दो अन्य काउंटी इसी तरह के मुद्दे की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों ने यह नहीं बताया, कि आवेदनों में कोई पक्षपातपूर्ण गड़बड़ी थी या नहीं। अधिकारियों ने कहा, "इससे वास्तव में बहुत फर्क पड़ना चाहिए। अगर किताबों में ऐसे मतदाता हैं, जो नहीं होने चाहिए, तो इससे मतदाता धोखाधड़ी की संभावना बढ़ जाती है।"
दिलचस्प बात यह है कि यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब कुछ दिनों पहले काउंटी पर छात्रों के मतदाता पंजीकरण आवेदनों को गलत तरीके से रोकने का आरोप लगाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications