Us election 2024: सुपर ट्यूजडे क्या है? अमेरिकी चुनाव में इस दिन का इतना महत्व क्यों है?

अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए टक्कर मुख्यतः दो दलों रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के बीच होती है। फिलहाल दोनों ही पार्टियों में उम्मीदवारी के लिए चुनाव हो रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी से डोनाल्ड ट्रंप लीड कर रहे हैं। वहीं, जो बाइडेन डेमोक्रेटिक पार्टी में लीड कर रहे हैं।

अब तक आयोवा, न्यू हैंपशायर, नेवादा, वर्जिन आइलैड्स, साउथ कैरोलिना और मिशगन में प्राइमरी/कॉकस चुनाव हुए हैं। इन सभी चुनावों में जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रंप ने अपने-अपने प्रतिद्वंदियों को करारी मात दी है।

super-tuesday-could-be-haleys-last-chance

आगे बढ़ने से पहले हम आपको बता दें कि, हम अमेरिकी चुनाव को लेकर अपने पाठकों के लिए स्पेशल सीरीज चला रहे हैं। इसमें हम अमेरिकी चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण और दिलचस्प जानकारियां आपसे शेयर कर रहे हैं। आज इस सीरीज का पंद्रहवां भाग हम प्रकाशित कर रहे हैं। हमें उम्मीद है, कि हमारी ये सीरीज आपको काफी पसंद आ रही होगी।

पिछली सीरीज में हमने आपको बताया था कि डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन के चुनाव न लड़ने के संभावित कारण क्या हो सकते हैं? आज की सीरीज में हम आपको बताएंगे कि अमेरिका में होने जा रहे चुनाव में सुपर ट्यूजडे (Super Tuesday) क्या होता है? इस दिन का इतना महत्व क्यों है?

Us election 2024

सुपर ट्यूजडे क्या होता है?

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान मार्च के शुरुआती दिनों में कोई ऐसा ट्यूजडे यानी कि मंगलवार आता है जिसमें एक साथ कई राज्यों में प्राइमरी/कॉकस मतदान होता है। जैसे इस बार 5 मार्च वो तारीख है जिस दिन सबसे अधिक राज्यों में प्राइमरी चुनाव हो रहे हैं। इस दिन 15 राज्यों और एक अमेरिकी क्षेत्र में चुनाव हो रहे हैं।

सुपर ट्यूजडे का दिन अपनी-अपनी पार्टी की तरफ से उम्मीदवारी पेश कर रहे उम्मीदवारों के लिए खास होता है। यही वो दिन है जब ये साफ हो जाता है कि डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकिन पार्टी की तरफ से कौन आखिरी उम्मीदवार हो सकता है।

रिपब्लिकिन पार्टी में अब निक्की हेली ही रह गई हैं जो कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को टक्कर दे रही हैं। सुपर ट्यूजडे के दिन जब कुल 15 राज्यों और अमेरिकी क्षेत्र सामाओ का परिणाम निकलेगा तो पता चल जाएगा कि निक्की हेली आगे भी ट्रंप को टक्कर देंगी या फिर वो अपना चुनावी सफर समाप्त कर देंगी।

सुपर ट्यूजडे के दिन किन राज्यों में हैं चुनाव?

5 मार्च को सुपर ट्यूजडे है। इस दिन निम्नलिखित राज्यों में चुनाव होंगे-

• अलाबामा
• अलास्का (सिर्फ GOP)
• अर्कांसस
• कैलिफोर्निया
• कोलोराडो
• मेन
• मैसाचुसेट्स
• मिनिसोटा
• नॉर्थ कैरोलिना
• ओकलाहोमा
• टेनेसी
• टेक्सास
• यूटा
• वर्मोन्ट
• वर्जीनिया
• सामोआ (अमेरिकी क्षेत्र)

5 मार्च को रिपब्लिकन प्रतियोगिता में 2,429 प्रतिनिधियों में से 874 प्रतिनिधि मैदान में होंगे। इसमें दो सबसे अधिक आबादी वाले राज्य, कैलिफ़ोर्निया और टेक्सास भी शामिल हैं। आपको बता दें कि जुलाई में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में नामांकन जीतने के लिए कम से कम 1,215 प्रतिनिधियों की आवश्यकता है।

जैसा कि हमने आपको इस सीरिज के शुरुआती सप्ताह में प्राइमरी चुनाव के बारे में बताया था। सुपर ट्यूजडे में अलबामा, अर्कांसस, मिनेसोटा, टेक्सास, वर्मोंट और वर्जीनिया ऐसे 6 ऐसे राज्य हैं जहां ओपन प्राइमरी का चलन है। इसका मतलब है कि इन राज्यों में कोई भी मतदाता वो चाहे रिपब्लिकन हो या डेमोक्रेट्स किसी भी पार्टी को मतदान कर सकता है।

निक्की हेली के लिए सुपर ट्यूजडे क्यों है अहम?

प्राइमरीज में लगातार हार के बाद निक्की हेली, ट्रंप से काफी पिछड़ चुकी हैं। साउथ कैरोलाइना में निक्की हेली की हार के बाद रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों ने उन्हें मुकाबले से अपना नाम वापस लेने की सलाह दी थी। लेकिन हेली ने इसे अनसुना कर दिया था।

हेली ने कहा, ''मैंने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि साउथ कैरोलाइना में चाहे कुछ भी हो जाए, मैं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए लड़ना जारी रखूंगी। मैं अपनी बात पर कायम रहने वाली महिला हूं। मैं यह लड़ाई नहीं छोड़ रही हूं। अधिकतर अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप और राष्ट्रपति जो बाइडन दोनों को अस्वीकार करते हैं।' ऐसा माना जा रहा है कि सुपर ट्यूजडे के परिणाम के बाद ही निक्की हेली ये फैसला करेंगी कि उन्हें मुकाबले में रहना है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+