US Election में सिर्फ 17 दिन बाकी, किसकी जीत, किसकी हार, कैसा चल रहा चुनाव प्रचार? 5 प्वाइंट्स से जानिए
US President Election 2024: संयुक्त राज्य अमेरिका की राजनीति में यह एक और तूफानी हफ्ता रहा है। और राष्ट्रपति पद की रेस में सिर्फ दो हफ्ते बचे हैं और दोनों उम्मीदवार, मतदाताओं से अपनी अंतिम अपील करने की तैयारी कर रहे हैं।
डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप अंतिम उल्टी गिनती के करीब आने पर क्या कर रहे हैं? आइये जानते हैं।

- कितने दिन बचे हैं?
5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में अभी 17 दिन बाकी हैं।
- किस उम्मीदवार की क्या स्थिति है?
मुकाबला काफी रोमांचक हो चुका है और दोनों उम्मीदवारों में कौन जीतेगा, कोई नहीं कह सकता है। अमेरिकी मीडिया का एक बड़ा हिस्सा कमला हैरिस का मुखपत्र बन चुका है और डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ माहौल बनाने में जुटा है। ट्रंप के आने पर कितनी खतरनाक स्थिति हो सकती है, इस तरह के लेख धड़ल्ले से अमेरिका के बड़े मीडिया ऑउटलेट में लिखे जा रहे हैं।
वहीं, पांच सट्टा बाजारों के अनुमान में डोनाल्ड ट्रंप को एकतरफा जीतते हुए दिखाया गया है। सट्टा बाजार के अनुमान को लेकर आप हमारी खबर पढ़ सकते हैं।
लेकिन, सर्वे करने वाली संस्थाओं की नजर में कमला हैरिस बढ़त बना रही हैं। उदाहरण के लिए, पोल एग्रीगेटर फाइव थर्टी एट के मुताबिक, 17 अक्टूबर तक कमला हैरिस को 48.3 प्रतिशत समर्थन प्राप्त होता दिख रहा है, वहीं, ट्रंप 46.3 प्रतिशत समर्थन के साथ उनके बहुत करीब हैं।
हालांकि, अलग-अलग स्विंग राज्यों के कुछ सर्वेक्षणों ने ट्रंप को आगे बढ़ते हुए दिखाया है। उदाहरण के लिए, इस सप्ताह CBS न्यूज और YouGov के एक सर्वेक्षण ने एरिजोना पर ध्यान केंद्रित किया, जहां विश्लेषकों ने कमला हैरिस पर डोनाल्ड ट्रंप को तीन अंकों की बढ़त देखी। इसी तरह NPR के विश्लेषण में स्विंग राज्यों में ट्रंप के पक्ष में हवा की रफ्तार बदलते देखा गया, हालांकि समाचार आउटलेट ने इस बात पर जोर दिया, कि रेस काफी कड़ी है। इसने इस बात पर भी जोर दिया, कि सर्वेक्षण शायद ही कभी पूरी कहानी बताते हैं- और निश्चित तौर पर चुनावी रिजल्ट में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

1- डोनाल्ड ट्रंप की उम्र पर कमला हैरिस की टीम का फोकस
रविवार को कमला हैरिस अपना 60वां जन्मदिन मना रही हैं।
लेकिन डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के जीवन के नए दशक में प्रवेश करने का जश्न मनाने की तैयारी के बीच, उनके चुनाव अभियान ने उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ती उम्र को निशाना बनाया है।
डोनाल्ड ट्रंप 78 साल के हो चुके हैं और अगर 5 नवंबर को चुनाव जीतते हैं, तो वे राष्ट्रपति चुने जाने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन जाएंगे। चुनावी रेस के शुरूआती दिनों में उम्र को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडेन को निशाना बनाया था, लेकिन अब कमला हैरिस भी वही दांव आजमा रही हैं। बाइडेन 81 साल के थे और ट्रंप 78 साल के हैं, और दोनों की उम्र में सिर्फ 3 साल का ही फासहा है, और कमला हैरिस से लेकर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा तक, सभी डेमोक्रेटिक नेता ट्रंप की उम्र को लेकर चिंता जता रहे हैं।
कमला हैरिस ने शुक्रवार को कहा, कि "मैंने ऐसी रिपोर्टें सुनी हैं, कि उनकी टीम (ट्रंप की टीम), कह रही है, कि वे थकावट से पीड़ित हैं। और यदि वे चुनावी अभियान के दौरान ही थक गए हैं, तो क्या वे काम करने के लिए फिट हैं?"
कमला हैरिस की यह टिप्पणी डोनाल्ड ट्रंप के कई कार्यक्रमों के रद्द होने के बाद आई है और पिछले सप्ताह व्हाइट हाउस ने कमला हैरिस का मेडिकल रिपोर्ट जारी किया था, जिसमें उन्हें पूरी तरह से स्वस्थ्य बताया गया था।
2- ट्रंप की विरोधियों की जेल भेजने की धमकी
डोनाल्ड ट्रंप, अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए कुख्यात रहे हैं और 2016 में भी, जब उन्होंने चुनाव जीता था, वे अपनी प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के बारे में नारे लगाने के लिए जाने जाते थे: "उसे जेल में बंद करो! उसे जेल में बंद करो!"
पिछले महीने ही, ट्रंप ने उन लोगों पर मुकदमा चलाने का वादा किया था, जिन्हें वे इस साल के चुनाव के लिए खतरा मानते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "जब मैं जीतूंगा, तो धोखाधड़ी करने वाले लोगों पर कानून की पूरी सीमा तक मुकदमा चलाया जाएगा, जिसमें लंबी अवधि की जेल की सजा भी शामिल होगी।"
लेकिन रिपब्लिकन नेता ने पिछले रविवार को होस्ट मारिया बार्टिरोमो के साथ फॉक्स न्यूज में अपनी बयानबाजी को एक पायदान ऊपर ले लिया। अपने इंटरव्यू में, उन्होंने डेमोक्रेटिक राजनेताओं की तुलना विदेशी विरोधियों से की।
ट्रंप ने कहा, "हमारे दो दुश्मन हैं: एक बाहरी दुश्मन है और दूसरा भीतरी दुश्मन है। और मेरे हिसाब से भीतरी दुश्मन चीन, रूस और इन सभी देशों से ज्यादा खतरनाक है।"
उन्होंने आगे कहा, "हमारे अंदर जो पागल लोग हैं, उनसे निपटना सबसे मुश्किल है।" उन्होंने उदाहरण के तौर पर अमेरिकी प्रतिनिधि एडम शिफ का नाम लिया और कहा, "मैं उन्हें भीतरी दुश्मन कहता हूं।" शिफ ने 2020 में ट्रंप के पहले महाभियोग परीक्षण का नेतृत्व किया था। इस हफ्ते के आखिर में ट्रंप ने फ़ॉक्स न्यूज़ टाउन हॉल में कहा, कि "मैं किसी को धमका नहीं रहा हूं। वे ही धमकी दे रहे हैं। वे फर्जी जांच कर रहे हैं।"

3- फॉक्स न्यूज पर कमला हैरिस का इंटरव्यू
कमला हैरिस ने इस हफ्त तमाम ऑब्जर्वर्स को चौंकाते हुए इंटरव्यू के लिए फॉक्स न्यूज को चुना, जिसके बारे में आम धारणा है, कि ये चैनल डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में झुका हुआ है। कमला हैरिस का चुनाव से ठीक 2 हफ्ते पहले ये एक बड़ा दांव था, जो कामयाब रहा है।
कमला हैरिस उन मतदाताओं तक पहुंचना चाह रही हैं, जो कभी रिपब्लिकन पार्टी के समर्थक रहे हैं, लेकिन अब उनका ट्रंप से मोहभंग हो गया है। इसके अलावा, कमला हैरिस मध्यम वर्ग के मतदाताओं को भी अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, शुरुआती क्षणों से, फॉक्स न्यूज के होस्ट ब्रेट बैयर के साथ उनका गुरुवार का साक्षात्कार तनावपूर्ण था। पत्रकार और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एक-दूसरे की बातों को काटने के लिए संघर्ष करते रहे।
कमला हैरिस ने एक प्वाइंट पर होस्ट ब्रेट बैयर से पूछा, "क्या मैं अपना जवाब खत्म कर सकती हूं?" उन्होंने होस्ट से कहा, "प्लीज, आपको मुझे अपना जवाब कंप्लीट करने देना होगा, जो सवाल आपने मुझसे पूछा है, उसे मैं अधूरा नहीं छोड़ सकती और मुझे पूरा आंसर देना है।" बैयर ने कमला हैरिस से आव्रजन के विषय पर भी सवाल पूछे, एक ऐसा विषय जिसके लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन की दोनों ही पार्टियों ने आलोचना की।
4- डेमोक्रेटिक पार्टी ने स्टार पावर को उतारा
डेमोक्रेटिक पार्टी ने चुनाव जीतने के लिए हॉलीवुड सितारों, रैपर्स और गायकों को भी मैदान में उतार दिया है। कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप ने अक्टूबर महीने में उन सात स्विंग राज्यों पर फोकस किया है, जो राष्ट्रपति चुनाव में जीत हार का फैसला करने वाले हैं।
और स्विंग स्टेट के वोटर्स को रिझाने के लिए कमसला हैरिस ने सितारों से सजी लाइनअप का अनावरण किया। शनिवार को, रैपर और गायिका लिजो ने मिशिगन के डेट्रायट में कमला हैरिस के लिए कार्यक्रम कर चुनाव प्रचार किया और उसी दिन बाद में, गायक उशर ने अटलांटा, जॉर्जिया में अपने कॉन्सर्ट टूर से ब्रेक लेकर कमला हैरिस के पक्ष में प्रचार किया।
अशर ने हैरिस अभियान के एक आम नारे को दोहराते हुए भीड़ से कहा, "जैसा कि हम सभी जानते हैं, एक बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव में सिर्फ 17 दिन बाकी हैं, और हमारे पास अपने देश के लिए नेतृत्व की एक नई पीढ़ी को चुनने का अवसर है।"

5- जेडी वेंस ने 2020 के चुनाव को खारिज करने का समर्थन किया
पूरे अभियान के दौरान, रिपब्लिकन पार्टी के उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार जेडी वेंस 2020 के चुनाव के मुद्दे को उठा रहे हैं और उन्होंने 2020 के चुनाव में बड़े स्तर पर धोखाधड़ी करने के डोनाल्ड ट्रंप के आरोपों को खारिज करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने ये नहीं माना है, कि 2020 का राष्ट्रपति चुनाव डोनाल्ड ट्रंप हार गये थे।
बुधवार को भी एक रैली के दौरान जब उनसे ये सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कि "2020 के चुनाव पर, मैंने इस सवाल का सीधे तौर पर एक लाख बार जवाब दिया है, नहीं। मुझे लगता है कि 2020 में गंभीर समस्याएं थीं।"
"तो क्या डोनाल्ड ट्रम्प चुनाव हार गए?
उसपर उन्होंने कहा, कि "नहीं"
2020 के चुनाव के बाद से ही ट्रंप टीम का चुनावी हार से इनकार करना एक लगातार चिंता का विषय रहा है। ट्रंप ने चुनाव को "धांधली" और "चोरी" कहते हुए परिणाम को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। और ट्रंप ने अपने समर्थकों से कैपिटल हिल, यानि अमेरिकी संसद की तरफ बढ़ने का आदेश दे दिया था और उसके बाद ट्रंप समर्थकों ने अमेरिकी संसद पर हमला कर दिया था।
वहीं, इस बार के चुनाव को लेकर जब ट्रंप से पूछा गया, कि अगर वो इस बार भी चुनाव हार जाते हैं, तो क्या चुनाव परिणामों को स्वीकार करेंगे, तो ट्रंप ने कहा, कि "अगर सबकुछ ईमानदार है, तो मैं खुशी से चुनावी परिणामों को स्वीकार करूंगा।"












Click it and Unblock the Notifications