US Election 2024: क्या कमला हैरिस को हरा देंगे डोनाल्ड ट्रंप? जानिए यूएस इलेक्शन को लेकर सट्टा बाजार का अनुमान

US Presidential Election 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की सरगर्मी अब चरम पर पहुंच गई है और सर्वेक्षणों में डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। अमेरिकी चुनाव के तमाम ऑब्जर्वर्स के लिए भी कौन जीतेगा, इसकी भविष्यवाणी करना मुश्किल हो गया है।

लेकिन सट्टेबाजी बाजार, डोनाल्ड ट्रंप की जीत की भविष्यवाणी करने की दिशा में आगे बढ़ गया है और ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के लिए दांव लगाने वालों में पैसे की बाढ़ आ गई है। हालांकि, मतदान के आंकड़ों से पता चलता है, कि चुनाव के दिन से तीन हफ्ते से भी कम समय पहले, ट्रंप और हैरिस के बीच का अंतर काफी बढ़ गया है।

US presidential poll 2024

सट्टा बाजार के अनुमानों पर अगर विश्वास करें, तो पता चलता है, कि डोनाल्ड ट्रंप काफी बड़े अंतर से कमला हैरिस को हराने जा रहे हैं। पॉलीमार्केट के मुताबिक, 15 अक्टूबर तक डोनाल्ड ट्रंप के, कमला हैरिस के मुकालबे जीतने की संभावना 60 प्रतिशत ज्यादा है।

डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में सट्टा बाजार

प्रेडिक्टइट, जो एक लोकप्रिय सट्टेबाजी मंच है, उसने हाल ही में लोगों की भावनाओं में जबरदस्त बदलाव को रिपोर्ट किया है और इसने डोनाल्ड ट्रंप के जीतने की संभावना को बढ़ाकर 54 प्रतिशत कर दिया है, जबकि इसने कमला हैरिस के जीतने की संभावना 49 प्रतिशत दिखाई है। जुलाई के अंत के बाद से यह पहली बार है, जब इस प्लेटफॉर्म पर कमला हैरिस का समर्थन 50% से नीचे आ गया है।

वहीं, अमेरिका के अन्य प्रमुख सट्टा वेबसाइट्स भी डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में भविष्यवाणियां जारी कर रही हैं। वेटफेयर ने डोनाल्ड ट्रंप की जीत की संभावना 58 प्रतिशत जताई है, जबकि कलशी ने 57 प्रतिशत और स्मार्केट ने ट्रंप की जीत की भविष्यवाणी में 58 प्रतिशत संभावना जताई है।

वहीं, पांचों सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स ने मिलकर ट्रंप की जीत की 57 प्रतिशत संभावना जताई है, जिसमें सितंबर में ट्रंप की जीत की संभावना 48 प्रतिशत दिखाई थी और 29 जुलाई के बाद ये पहला मौका है, जब डोनाल्ड ट्रंप, सट्टा बाजारों के अनुमानों में काफी बड़ी लीड लेते दिख रहे हैं।

अमेरिकी मीडिया में कमला हैरिस को लीड

एक तरह जहां सट्टा बाजार डोनाल्ड ट्रंप को जिता रहा है, वहीं अमेरिकी मीडिया में कमला हैरिस को आगे दिखाया जा रहा है। हालांकि, अमेरिकी मीडिया हमेशा से डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ ही रहा है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के राष्ट्रीय पोल ट्रैकर से पता चलता है, कि 49% मतदाता हैरिस के लिए वोट डालने की योजना बना रहे हैं, जबकि 47% ट्रम्प के लिए वोट डालने वाले हैं। हालांकि,े नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी में डेटा साइंस के प्रोफेसर थॉमस मिलर ने फॉर्च्यून को बताया, "राजनीतिक सट्टेबाजी साइटें भीड़ की समझदारी का अनुमान लगाने में सबसे अच्छी हैं।"

सट्टा बाजार का आकलन

- पॉलीमार्केट: डोनाल्ड ट्रंप 60%, कमला हैरिस 40%

- प्रेडिक्टइट: डोनाल्ड ट्रंप 54%, कमला हैरिस 49%

- बेटफ़ेयर: डोनाल्ड ट्रंप 58%, कमला हैरिस 42%

- कलशी: डोनाल्ड ट्रंप 57%, कमला हैरिस 43%

- स्मार्केट: डोनाल्ड ट्रंप 58%, कमला हैरिस 42%

अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव में 5 नवंबर को मतदान किया जाना है। हालांकि, अमेरिकी चुनाव में जीत और हार का फैसला इलेक्टॉरेल कॉलेज से होता है और इलेक्टोरेल कॉलेज में कौन विजयी होगा, इसका पता अगले महीने लग जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+