US Election 2020: ट्रंप-बाइडेन के बीच कल होगी तीसरी और अंतिम बहस, राष्‍ट्रपति के लिए होगी निर्णायक!

वॉशिंगटन। तीन नवंबर को होने वाले राष्‍ट्रपति चुनावों से पहले आखिरी बहस के लिए स्‍टेज सज चुका है। 22 अक्‍टूबर को अमेरिकी राज्‍य टेनेसी के नैशविले स्थित बेलमॉन्‍ट यूनिवर्सिटी में रिपब्लिकन पार्टी के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और डेमोक्रेट जो बाइडेन एक बार फिर बहस में आमने-सामने होंगे। इस बहस का संचालन एनबीसी न्‍यूज की जर्नलिस्‍ट क्रिस्‍टीन वेल्‍कर करने वाली हैं। दोनों नेता 29 सितंबर को पहली बहस में आमने-सामने थे। इस बहस में ट्रंप ने बाइडेन पर जमकर व्‍यक्तिगत हमले बोले थे। इसकी वजह से उन्‍हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

trump-biden

दूसरी बहस हो गई थी कैंसिल

ट्रंप और बाइडेन के बीच दूसरी बहस 15 अक्‍टूबर को होने वाली थी। लेकिन ट्रंप ने वर्चुअली होने वाली बहस में शामिल होने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि वर्चुअली बहस में शामिल होना समय की बर्बादी है। दो अक्‍टूबर को जब ट्रंप कोरोना वायरस से पॉजिटिव हुए तो राष्‍ट्रपति बहस का आयोजन करने वाले आयोग ने दूसरी बहस का आयोजन वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिए कराने का फैसला किया था। ट्रंप कैंपेन ने इससे इनकार कर दिया था। तीसरी बहस में आयोग की तरफ से कुछ नियम तय किए गए हैं। 90 मिनट की यह बहस 15-15 मिनट के तीन हिस्‍सों में बंटी होगी।हर मुद्दे पर, हर उम्‍मीदवार के पास दो मिनट का समय ऐसा होगा जब उसे बिल्‍कुल भी टोक नहीं जाएगा।

इस बार माइक रहेगा म्‍यूट

इस दौरान विपक्षी नेता का माइक्रोफोन म्‍यूट रहेगा। इसके बाद बाकी बचा समय चर्चा के लिए खुला रहेगा। दोनों उम्‍मीदवार एक-दूसरे को बाकी बचे टाइम में टोक सकेंगे। वहीं बहस के संचालनकर्ता को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह दोनों वक्‍ताओं को बोलने के लिए बराबर समय दे। यह बहस ट्रंप और बाइडेन दोनों के लिए काफी संवेदनशील है। पहली बहस के बाद बाइडेन को राष्‍ट्रीय स्‍तर पर बढ़त हासिल हो गई थी। ट्रंप बैटलग्राउंड स्‍टेट्स में अपनी लोकप्रियता खोते हुए नजर आ रहे हैं। इस बार कोरोना वायरस महामारी ने उम्‍मीदवारों के लिए प्रचार का अंदाज भी बदल दिया है। ऐसे में वोटिंग डे से पहले दोनों ही उम्‍मीदवारों के लिए यह बहस आखिरी विकल्‍प बचा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+