US Election 2020: डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव अभियान से गायब फर्स्ट लेडी मेलानिया, व्हाइट हाउस चुप
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को फ्लोरिडा में रैली के साथ ही तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए सक्रिय हो गए हैं। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थीं। अब जबकि राष्ट्रपति के टेस्ट्स निगेटिव हैं और वह प्रचार में लौट आए हैं, हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर फर्स्ट लेडी उनके साथ क्यों नहीं नजर आ रही हैं। मेलानिया ट्रंप को आखिरी बार एक हफ्ते पहले उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी गई थी। डॉक्टरों ने उन्हें बताया था कि उनके कोरोना के लक्षण हल्के हैं। अभी तक व्हाइट हाउस की तरफ से इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि वह कब ट्रंप के साथ चुनाव प्रचार में लौटेंगी।

Recommended Video
कब लौटेंगी फर्स्ट लेडी मेलानिया
50 साल की मेलानिया की रिपोर्ट भी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ दो अक्टूबर को कोविड पॉजिटिव आई थी। प्रचार के आखिरी हफ्तों में मेलानिया का क्या रोल होगा, अब इस पर भी सवाल उठ रहे हैं। पांच अक्टूबर को फर्स्ट लेडी की तरफ से ट्वीट किया गया था। इसमें कहा गया था, 'मेरा परिवार सभी प्रार्थनाओं और सपोर्ट के लिए शुक्रगुजार है। मैं बेहतर महसूस कर रही हूं और घर पर ही आराम करूंगी।' राष्ट्रपति और उनकी पत्नी दोनों को ही व्हाइट हाउस में क्वारंटाइन किया गया था। 74 साल के ट्रंप जो हाई रिस्ट कैटेगरी में थे उन्हें एक ही दिन बाद यानी 3 अक्टूबर को वॉल्टर रीड मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहीं, मेलानिया व्हाइट हाउस में ही थीं। मेलानिया ने अपनी ट्वीट में सभी मेडिकल स्टाफ और उन तमाम लोगों को थैंक्यू कहा था जो उनकी तीमारदारी में लगे थे।
'सुपर स्प्रेडर' इवेंट में मौजूद थीं मेलानिया
फर्स्ट लेडी मेलानिया को राष्ट्रपति के साथ आखिरी बार 29 सितंबर को देखा गया था। डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच क्लेवलैंड में हुई पहली बहस में मेलानिया भी मौजूद थीं। इससे पहले मेलानिया ने 26 सितंबर को व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में हुए उस कार्यक्रम में भी शिरकत की थी जिसे अब कोरोना वायरस के लिए 'सुपर स्प्रेडर' बताया जा रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने उस कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट की जज एमी कोने बैरेट को गार्डन में मौजूद सैंकड़ों मेहमानों से मिलवाया था। इस कार्यक्रम में न तो किसी गेस्ट ने मास्क पहना और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। कार्यक्रम में आए कई मेहमानों में बाद में कोविड-19 की पुष्टि हुई। मंगलवार तक मेलानिया के ऑफिस की तरफ से उनके स्वास्थ्य पर कोई भी अपडेट नहीं दिया गया था। राष्ट्रपति की कैंपेन टीम की तरफ से भी इस सवाल को व्हाइट हाउस से पूछने के लिए कह दिया गया।
-
Iran America War: ईरान युद्ध का बड़ा असर, खतरे ट्रंप की सरकार, अमेरिकी रक्षा मंत्री के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव -
PM Modi Donald Trump Call: ट्रंप ने PM मोदी से 40 मिनट की फोन पर बात, क्या भारत बनेगा शांतिदूत -
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
Trump Iran Nuclear Weapon: 'ईरान नहीं बनेगा न्यूक्लियर पावर' ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव,मिडिल ईस्ट जंग पर असर -
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर












Click it and Unblock the Notifications