Video: जब बराक ओबामा ने 8 माह के बच्चे से की फोन पर बात
वॉशिंगटन। पूर्व उप-राष्ट्रपति जो बाइडेन के लिए उनके बॉस रहे पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। डेमोक्रेट बाइडेन के लिए ओबामा ने जमकर प्रचार किया और साथ ही उन्होंने वोटर्स को लुभाने की भी भरसक कोशिशें की। पिछले दिनों ओबामा ने कुछ लोगों को फोन करके अपने जूनियर बाइडेन के लिए वोट करने को कहा है। ओबामा का इन्हीं फोन कॉल्स में से एक कॉल का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ओबामा आठ माह के एक बच्चे से बात करने की कोशिशें कर रहे हैं। ओबामा के इस क्यूट वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है।

Recommended Video
40 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो
ओबामा ने इस क्लिप को अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। अब तक इसे 40 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और लगातार इसे पसंद करने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। ओबामा ने वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'आप वोट करने के लिए जा कर या फिर घर में रह कर एक बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं। मेरे साथ आइए और जो के लिए कुछ कॉल्स करिए।' ओबामा ने एलिसा कैमरोटा को कॉल किया था। जब ओबामा ने एलिसा को फोन किया तो उसके खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। ओबामा ने अपना परिचय देते हुए कहा कि मैं बराक ओबामा बोल रहा हूं, मैं राष्ट्रपति हुआ करता था, याद है? उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि हां, मुझे याद है। फिर ओबामा बोले कि मैं जो बाइडेन के लिए फोन बैंकिंग कर रहा हूं और आप उनमें से एक हैं जिन्हें मैं फोन कर रहा हूं।' एलिसा का बेटा जैकसन उन्हें बार-बार परेशान कर रहा था। इतने में ओबामा ने एलिसा से कहा कि वह जैकसन से बात करना चाहते हैं। ओबामा के अलावा मशहूर म्यूजिशियन लेडी गागा ने भी वोटर्स से अपील की है कि वो डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन के लिए वोट करें।












Click it and Unblock the Notifications