Rahul Gandhi Row: अमेरिका ने राहुल गांधी मामले से बनाई दूरी, जानिए बाइडेन प्रशासन ने क्या कहा?

राहुल गांधी को कोर्ट से सजा और संसद से उनकी अयोग्यता के मामले को पूरी दुनिया की मीडिया ने कवर किया है और अमेरिका के कई सांसदों की तरफ से प्रतिक्रिया दी गई है।

Rahul Gandhi Row

US On Rahul Gandhi Row: राहुल गांधी को मानहानि मामले में सजा मिलने और फिर संसद से उन्हें अयोग्य ठहराए जाने के मामले से दूरी बना ली है। अमेरिका ने 24 मार्च को राहुल गांधी मामले पर 'द हिन्दू' के एक सवाल का ईमेल के जरिए भेजे गये जवाब में कहा है, कि 'हम चल रहे इस मामले पर टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।' आपको बता दें, कि अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी के भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने राहुल गांधी मामले पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है और प्रधानमंत्री मोदी से हस्तक्षेप की मांग की है, जबकि बाइडेन प्रशासन ने इस मामले पर दूरी बना ली है।

अमेरिका ने राहुल गांधी पर क्या कहा?

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने द हिंदू को ईमेल के माध्यम से भेजे गये जवाब में कहा, कि "कानून के शासन और न्यायिक स्वतंत्रता के लिए सम्मान, किसी भी लोकतंत्र की आधारशिला है।" अमेरिका ने आगे कहा, कि "इस तरह, हम चल रहे मामले पर टिप्पणी नहीं कर सकते।" आपको बता दें, कि भारतीय और अमेरिकी सरकारें अक्सर द्विपक्षीय मंचों और संयुक्त बयानों में अपने "साझा लोकतांत्रिक मूल्यों" को उजागर करती हैं और अमेरिका ने अपने बयान में एक बार फिर से "साझा लोकतांत्रिक मूल्यों" का जिक्र किया है और पुष्टि की है, कि दोनों देशों के बीच के रिश्ते का आधार यही है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा, कि "लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को लेकर अमेरिका और भारत सरकार के बीच नियमित बातचीत होती रहती है, जो दोनों देशों के बीच के संबंध का अधिकार है।'

भारत को लेकर सतर्क है अमेरिका

आपको बता दें, कि अमेरिका अब भारत को लेकर अपनी नीति में काफी सतर्कता बरतता है, क्योंकि भारत की तरफ से अमेरिका को पिछले महीनों में उसी की भाषा में जवाब दी गई है और मोदी सरकार कई बार साफ शब्दों में कह चुकी है, कि भारत के आंतरिक मामलों में किसी भी देश की दखलअंदाजी कबूल नहीं है। वहीं, चीन को काउंटर करने के लिए भी अमेरिका भारत को अपने अहम भागीदार के तौर पर देखता है, लिहाजा अमेरिका भारत को नाराज नहीं करना चाहता है। भारत अब एशिया में अमेरिका के सबसे प्रमुख भागीदारों में शामिल है और रूस-चीन गठबंधन के बाद से अमेरिका के लिए एशिया में रास्ते और भी तनावपूर्ण हो चुके हैं।

Recommended Video

    Rahul Gandhi Disqualified: Priyanka Gandhi ने वीडियो शेयर कर PM Modi पर साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी

    क्या है राहुल गांधी का मामला?

    आपको बता दें, कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में सूरत की एक कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 15 हजार का जुर्माना भी लगाया। इसके कुछ देर बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत भी दे दी। वहीं उनकी सजा को 30 दिन के लिए स्थगित कर दिया है, ताकि वह इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील कर सकें। सुनवाई के दौरान राहुल गांधी कोर्ट में मौजूद थे। दूसरी ओर 24 मार्च को राहुल गांधी को उनकी 'मोदी सरनेम' टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने की तारीख से लोकसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+