अमेरिका ने अपने नेताओं को मोबाइल के ये चाइनीज मॉडल इस्तेमाल करने से मना किया

वॉशिंगटन। अमेरिका की डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी ने अपने पार्टी उम्मीदवारों को चाइनीज डिवाइस ZTE Corp और Huawei का इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा है। डेमोक्रेटिक सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि नवंबर में होने वाले चुनाव में सुरक्षा के लिहाज से ये डिवाइस खतरनाक साबित हो सकते हैं। अमेरिकी सासंदों और ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी कंपनियों को चीनी डिवाइस ZTE Corp और Huawei प्रोडक्ट्स नहीं खरीदने के लिए दबाव डाला है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि चीन अपने डिवाइस से अमेरिकी की जासूसी कर सकता है।

US: नेताओं को चाइनीज मोबाइल इस्तेमाल करने से मना किया

डीएनसी ( डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी) के चीफ बॉब लोर्ड ने एक मेल करके पार्टी सदस्यों और चुनाव अभियान करने वालों को चेतावनी देते हुए इनसे सतर्क रहने के लिए कहा था। लोर्ड ने कहा, 'ध्यान रहे कि आप ZTE और Huawai के प्रोडक्टस ना तो अपने स्टाफ के साथ इस्तेमाल कर रहे हैं और ना ही खरीद रहे हैं।' इससे पहले भी फेडरल कम्युनिकेशन कमिशन के चेयरमेन अजीत पाई ने मार्च में कांग्रेस में Huawai के प्रोडक्टस से अमेरिकी सांसदों की जासूसी के बारे में चिंता व्यक्त की थी।

यह भी पढ़ें: चीन ने विदेशी जासूसों और भ्रष्टाचार के खिलाफ रिपोर्ट के लिए तैयार की वेबसाइट

पाई ने कांग्रेस में कहा कि चीनी टेलीकम्यूनिकेशन उपकरणों से हमारे डेटा चोरी हो सकते हैं। इस चेतावनी के बाद अमेरिका रक्षा विभाग ने संभावित सुरक्षा जोखिमों को हवाला देते हुए अपने मिलिट्री बेस पर ZTE Corp और Huawei के हर प्रकार उपरकरणों को बेचने और उनके स्टोर को पहले से ही प्रतिबंध कर दिया है।

हाल ही में अमेरिका ने चीन, रूस और ईरान की पहचान ऐसे देशों के तौर पर की थी जो उसकी संवेदनशील आर्थिक सूचनाओं, व्यापार से जुड़ी गोपनीय बातों और प्रौद्योगिकियों को हासिल करने के मामले में आक्रामक और सक्षम हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के वॉशिंगटन में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हुई एक रूसी महिला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+