अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट में पाकिस्तान को लेकर बड़ा खुलासा, जानिए क्या है मामला?
World News In Hindi: अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी (DIA) की 'वर्ल्डवाइड थ्रेट असेसमेंट 2025' रिपोर्ट के अनुसार, भारत चीन को अपनी 'मुख्य सुरक्षा चुनौती' मानता है, जबकि पाकिस्तान को एक 'सहायक सुरक्षा समस्या' के रूप में देखता है जिसे प्रबंधित किया जा सकता है। हालांकि, मई मध्य में भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच हुई सीमापार गोलीबारी का भी रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है। दूसरी ओर, पाकिस्तान भारत को एक 'अस्तित्वगत खतरा' के रूप में देखता है।
रिपोर्ट में कहा गया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रक्षा प्राथमिकताएं वैश्विक नेतृत्व को दर्शाने, चीन का मुकाबला करने और भारत की सैन्य शक्ति को बढ़ाने पर केंद्रित रहने की संभावना है।

पाकिस्तान पर टिप्पणी
रिपोर्ट में कहा गया कि पाकिस्तान अपने सैन्य आधुनिकीकरण प्रयासों को जारी रखेगा, जिसमें भारत की पारंपरिक सैन्य बढ़त को संतुलित करने के लिए बैटलफील्ड न्यूक्लियर वेपन (रणनीतिक परमाणु हथियार) का विकास भी शामिल है। इसके साथ ही, पाकिस्तान अपने परमाणु भंडार का आधुनिकीकरण कर रहा है और लगभग निश्चित रूप से विदेशी आपूर्तिकर्ताओं और दलालों से WMD (Weapons of Mass Destruction) से संबंधित वस्तुओं की खरीद कर रहा है।
ये भी पढ़ें Pakistan Protest: पाकिस्तान में बिलावल की बहन आसिफा भुट्टो पर हमला, राष्ट्रपति की बेटी को भी नहीं छोड़ा
पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर
22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले और इसके जवाब में भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद के तीन दिनों तक चले सैन्य संघर्ष का भी रिपोर्ट में ज़िक्र किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत चीन के प्रभाव को संतुलित करने और अपने वैश्विक नेतृत्व की भूमिका को मजबूत करने के लिए हिंद महासागर क्षेत्र में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारियों को प्राथमिकता दे रहा है इसमें सैन्य अभ्यास, प्रशिक्षण, हथियार बिक्री और सूचना साझा करना शामिल है।
त्रिपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि भारत इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में त्रिपक्षीय सहयोग को बढ़ा रहा है और क्वाड (QUAD), ब्रिक्स (BRICS), शंघाई सहयोग संगठन (SCO) और दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन (ASEAN) जैसे मंचों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
रूस के साथ संबंध
अमेरिकी DIA के अनुसार, भारत 2025 तक रूस के साथ अपने संबंध बनाए रखेगा क्योंकि वह अपने आर्थिक और रक्षा उद्देश्यों को पूरा करने के लिए रूस के साथ संबंधों को महत्वपूर्ण मानता है, और इस रिश्ते को गहराते रूस-चीन संबंधों के प्रभाव को संतुलित करने का एक माध्यम भी समझता है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने रूसी सैन्य उपकरणों की खरीद को कम किया है, लेकिन अभी भी रूसी मूल के टैंकों और लड़ाकू विमानों की अपनी बड़ी संख्या को बनाए रखने और उनकी मरम्मत के लिए रूस पर निर्भर है। ये उपकरण भारत की सैन्य शक्ति की रीढ़ हैं, जो चीन और पाकिस्तान से उत्पन्न खतरों का मुकाबला करने की क्षमता देते हैं।
'मेक इन इंडिया' और सैन्य आधुनिकीकरण
भारत "मेक इन इंडिया" पहल को आगे बढ़ा रहा है ताकि घरेलू रक्षा उद्योग को मजबूत किया जा सके, आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी चिंताओं को कम किया जा सके और सैन्य आधुनिकीकरण किया जा सके। 2024 में भारत ने अपने सैन्य आधुनिकीकरण को जारी रखा - इसमें परमाणु क्षमता युक्त अग्नि-I प्राइम मीडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM) का परीक्षण और अग्नि-V MIRV (Multiple Independently Targetable Reentry Vehicle) का विकास शामिल है। इसके अलावा, भारत ने अपनी दूसरी परमाणु-संचालित पनडुब्बी को कमीशन किया ताकि अपने परमाणु त्रिकोण (nuclear triad) को और मज़बूत किया जा सके और विरोधियों को रोकने की क्षमता में वृद्धि हो सके।
ये भी पढ़ें Balochistan Vs Pakistan: पाकिस्तानी आर्मी को कैसे मार रहे बलूचिस्तानी, वीडियो में दिखाया
भारत-चीन तनाव और समझौता
रिपोर्ट में भारत और चीन के बीच अक्टूबर 2024 में देपसांग और डेमचोक से सैनिकों के पीछे हटने के समझौते का भी उल्लेख किया गया है। हालांकि यह समझौता वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सीमा निर्धारण विवाद को हल नहीं करता, लेकिन 2020 की हिंसक झड़प के बाद बनी हुई कुछ तनावपूर्ण स्थिति को कम करता है।
-
MP News : किसान के निमंत्रण पर ग्राम मोइली पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सादगी के साथ मनाया जन्मदिन -
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात? -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
US-Iran जंग में चौधरी बन रहे थे शहबाज-मुनीर, ईरान ने होर्मुज से लौटाया कराची जा रहा जहाज, धरी रह गई डिप्लोमेसी -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
Kashmiri Asiya Andrabi कौन है? दिल्ली कोर्ट ने क्यों सुनाई उम्रकैद? 24 साल से जेल में पति अलगाववादी 'आशिक' -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications