कैरी की पाकिस्तान यात्रा पर ही फजलुल्ला को अमेरिका ने घोषित किया 'ग्लोबल टेररिस्ट'
वाशिंगटन। पाकिस्तान के पेशावर स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल पर 16 दिसंबर को हुए आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार तहरीक-ए-तालिबान के चीफ मौलाना फजलुल्ला को अमेरिका ने ग्लोबल टेररिस्ट घोषित कर दिया है। इसके साथ ही अमेरिका ने उस पर कई तरह के प्रतिबंध भी लगा दिए हैं।

पेशावर के आर्मी स्कूल पर हुए हमले में करीब 150 लोग मारे गए थे जिसमें से 139 बच्चे थे। खास बात है कि अमेरिका की ओर से यह फैसला अमेरिकी विदेश सचिव जॉन कैरी की पाकिस्तान यात्रा के दौरान ही आया है।
कैरी ने मंगलवार को इस्लामाबाद में मीडिया के सामने पाक को साफ कर दिया था कि वह लश्कर-ए-तैयबा, तालिबान और हक्कानी नेटवर्क जैसे सभी आतंकी संगठनों को निशाना बनाए।
कैरी ने पाक के दो टूक कहा था कि वह हर उस आतंकी संगठन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे जो भारत और अमेरिका के लिए खतरनाक हैं। इस घोषणा के बाद ही फजलुल्ला के साथ अमेरिकी लोगों के किसी भी तरह का लेनदेन करने पर रोक लग गई है।
इस कदम के तहत फजलुल्ला की अमेरिका, या अमेरिका के दायरे में आने वाली हर तरह की प्रॉपर्टी को सीज कर दिया जाएगा। फजलुल्ला को नवंबर 2013 में टीटीपी नेता हकीमुल्ला महसूद की मौत के बाद टीटीपी का कमांडर चुना गया था।












Click it and Unblock the Notifications