Biden की बड़ी जीत, अमेरिकी कांग्रेस से 1.9 ट्रिलियन डॉलर के कोविड राहत पैकेज को मंजूरी
वाशिंगटन। अमेरिकी कांग्रेस ने बुधवार को राष्ट्रपति जो बाइडेन के 1.9 ट्रिलियन डॉलर के भारी भरकम कोविड राहत पैकेज को मंजूरी दे दी। इसे राष्ट्रपति जो बाइडेन की बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है। बाइडेन ने इस पैकेज को महामारी के दौरान पीड़ित लाखों परिवारों और व्यवसायों के लिए लड़ाई का मौका कहा था।
Recommended Video

1.9 ट्रिलियन डॉलर का ये राहत पैकेज अमेरिका के अब तक के सबसे बड़े राहत पैकेज में एक है जिसे महीनों की मेहनत के बाद तैयार किया गया है। यह भारी भरकम आर्थिक पैकेज देश के सामाजिक सुरक्षा के ताने-बाने की सुरक्षा और इसके विस्तार के साथ ही दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के हर पहलू को आने वाले वर्षों में प्रभावित करेगा।
डेमोक्रेट्स ने कहा ऐतिहासिक क्षण
बिल मंजूर होने के बाद डेमोक्रेट्स ने कहा कि सामने खड़े संकट के समय में केंद्र द्वारा वैक्सीन वितरण, अमेरिकियों को 1400 डॉलर का प्रोत्साहन चेह, लाखों लोगों के लिए बेरोजगारी और स्वास्थ्य देखभाल के लिए इस पैकेज का पास होना एक ऐतिहासिक क्षण है।
इस बिल को हॉउस ऑफ रिपब्लिकन में 220-211 से पास किया गया। बिल के समर्थन में एक भी रिपबल्किन ने वोट नहीं दिया।
शुक्रवार को बाइडेन करेंगे हस्ताक्षर
कांग्रेस से पास होने के बाद बिल को व्हाइट हाउस भेजा जाएगा। राष्ट्रपति जो बाइडेन शुक्रवार को इस पर हस्ताक्षर करेंगे जिसके बाद यह कानून बन जाएगा। बाइडेन राहत पैकेज को अपनी प्राथमिकता में रखा हुआ है।
बिल पास होने के पास राष्ट्रपति ने बयान में कहा कि "यह विधेयक इस देश की रीढ़ है। यह इस देश को बनाने वाले मेहनतकश आवश्यक श्रमिकों और इस देश को हमेशा आगे रखने वालों के लिए लड़ाई का एक मौका है।"












Click it and Unblock the Notifications