मुश्किल में जो बाइडेन... जानिए अमेरिका के उन राष्ट्रपतियों के बारे में, जिनके खिलाफ चलाए गये हैं महाभियोग

US Presidents who were impeached: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के खिलाफ अमेरिकी संसद के स्पीकर केविन मैक्कार्थी ने महाभियोग जांच चलाने के आदेश दे दिए हैं। हालांकि, ये सिर्फ जाच के आदेश दिए गये हैं और इस बात की संभावना काफी कम है, कि जो बाइडेन के खिलाफ महाभियोग भी लाया जाएगा, लेकिन पूर्व में कई अमेरिकी राष्ट्रपति ऐसे हो चुके हैं, जिनके खिलाफ महाभियोग लाया गया है।

दरअसल, महाभियोग एक सार्वजनिक अधिकारी को पद से हटाने का कार्य या प्रक्रिया है, जब औपचारिक रूप से उन पर पद पर रहते हुए, कदाचार का आरोप लगाया जाता है। भारत ने कभी किसी राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाते नहीं देखा है, लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए, ये एक पुरानी प्रक्रिया रही है।

US Presidents who were impeached

हालांकि अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों द्वारा किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति पर आधिकारिक तौर पर महाभियोग नहीं लगाया गया है, लेकिन कुछ को आरोप का सामना करना पड़ा है। आइये जानते हैं, उन राष्ट्रपतियों के बारे में, जिनके खिलाफ महाभियोग लाया गया, या फिर महाभियोग लाने की कोशिश की गई।

1. राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन (1865-1869)

साल 1867 में अमेरिकी कांग्रेस ने टेन्योर ऑफ ऑफिस एक्ट पारित किया था, जिसके तहत निर्वाचित अधिकारियों को बर्खास्त करने से पहले राष्ट्रपति को कांग्रेस की मंजूरी लेनी होगी। फिर भी, उस वर्ष अगस्त में, राष्ट्रपति जॉनसन ने अधिनियम का उल्लंघन किया और युद्ध सचिव एडविन एम स्टैंटन को पद से बर्खास्त कर दिया था, लेकिन जनवरी 1868 में, हाउस ने स्टैंटन को फिर से नियुक्त कर दिया।

प्रक्रिया का उल्लंघन करने के लिए राष्ट्रपति जॉनसन के खिलाफ 11 धाराओं के साथ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसमें अधिनियम का उल्लंघन करने से लेकर युद्ध विभाग के धन के अवैध उपयोग तक शामिल थे।

24 फरवरी, 1868 को, प्रतिनिधि सभा द्वारा आधिकारिक तौर पर उन पर महाभियोग लगाया गया था, लेकिन बाद में मई 1868 में सीनेट में उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पास नहीं हो पाया, क्योंकि सीनेट में महाभियोग प्रस्ताव पास होने के लिए दो-तिहाई वोट हासिल नहीं होनी चाहिए।

2. राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन (1969-1974)

कुख्यात वॉटरगेट कांड के लिए रिचर्ड निक्सन को पूरे इतिहास में याद किया जाएगा।

वाशिंगटन पोस्ट ने इस घोटाले में राष्ट्रपति की संलिप्तता की कहानी प्रकाशित की थी, जब 17 जून 1972 को वाटरगेट कॉम्प्लेक्स में पांच लोगों को अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेट के कार्यालयों में गड़बड़ी करने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया था।

ओवल ऑफिस के गुप्त टेप (जो निक्सन को दोषी साबित कर सकते थे) के लिए लड़ाई दो साल तक चली और 9 मई, 1974 को उनके खिलाफ महाभियोग प्रक्रिया की सुनवाई शुरू हुई।

प्रमुख राजनीतिक समर्थन खोने के बाद, 9 अगस्त, 1974 को महाभियोग चलने से पहले, उन्होंने खुद ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बाद में उनके उप-राष्ट्रपति गेराल्ड फोर्ड ने उन्हें सभी आरोपों से माफ़ कर दिया।

US Presidents who were impeached

3. राष्ट्रपति बिल क्लिंटन (1993-2001)

बिल क्लिंटन अमेरिका के इतिहास में दूसरे राष्ट्रपति थे, जिन पर 19 दिसंबर 1998 को सदन द्वारा महाभियोग चलाया गया था। महाभियोग की कार्यवाही दो आरोपों पर आधारित थी।

पहला, व्हाइट हाउस की 22 साल की कर्मचारी मोनिका लेविंस्की के साथ अपने रिश्ते को छुपाने के लिए उन्होने कानून के रास्ते में बाधा डालने की कोशिश की और दूसरा, पाउला जोन्स द्वारा यौन उत्पीड़न के मुकदमे के खिलाफ झूठी गवाही देना (शपथ के तहत झूठ बोलना)।

बाद में 12 फरवरी 1999 को सीनेट में उन्हें दोनों आरोपों से बरी कर दिया गया, क्योंकि सीनेट में महाभियोग चलाने के लिए दो तिहाई सदस्यों की मंजूरी नहीं मिली।

US Presidents who were impeached

4. राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रम्प (2017-2021)

महाभियोग के मामले में राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप ने इतिहास रच दिया है। उनके ख़िलाफ़ दो बार महाभियोग कार्यवाही चल चुकी है, हालांकि दोनों बार रिपब्लिकन बहुमत वाली सीनेट ने उन्हें बचा लिया था।

पहला, दिसंबर 2019 में सत्ता के दुरुपयोग और न्याय में बाधा डालने के आरोप में शुरू किया गया था। उन पर 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में विदेशी हस्तक्षेप की मांग करने का आरोप लगाया गया था।

दूसरा महाभियोग जनवरी 2021 में पेश किया गया था। उन पर डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन से चुनाव हारने के बाद 6 जनवरी, 2021 को अपने भाषण के माध्यम से यूएस कैपिटल में हिंसक तख्तापलट को उकसाने का आरोप लगाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+