अमेरिका के कोलोराडो में गे क्लब के अंदर अंधाधुंध गोलीबारी, 5 मरे और 18 घायल
मौका-ए-वारदात से जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें गे क्लब के बाहर भारी संख्या में पुलिसवालों को देखा जा रहा है। वहीं, क्लब के बाहर कई एबुंलेंस मौजूद हैं, जहां पर शूटिंग हुई है।
Shooting inside Colorado gay club: अमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग्स में एक गे नाइट क्लब में अंधाधुंध गोलीबारी की गई है, जिसमें अबतक 5 लोगों के मरने और 18 लोगों के घायल होने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी की ये घटना रविवार की है और एक बंदूकधारी शख्स पर गे क्लब के अंदर अंधाधुंध फायरिंग करने का आरोप है। बताया जा रहा है, कि गोलीबारी में कई लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

गे क्लब में भारी गोलीबारी
मौका-ए-वारदात से जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें गे क्लब के बाहर भारी संख्या में पुलिसवालों को देखा जा रहा है। वहीं, क्लब के बाहर कई एबुंलेंस मौजूद हैं, जहां पर शूटिंग हुई है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला ट्रांसजेंडर डे ऑफ रिमेंबरेंस यानि टीडीओआर पर हुआ है, जो ट्रांसफोबिया के परिणामस्वरूप मारे गए किसी भी व्यक्ति को याद करने के लिए 20 नवंबर को हर साल मनाया जाता है। अपुष्ट अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि, हमलावर ने एक स्नाइपर राइफल का इस्तेमाल किया था और कम से कम 10 लोगों को गोली मारी है, जिनकी हालत काफी गंभीर है। हालांकि, अभी तक हमलावर, उसके मकसद और गोलीबारी में घायल हुए लोगों की संख्या के बारे में जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications