फायरिंग के बाद व्हाइट हाउस बंद किया गया, एक संदिग्ध हिरासत में
वाशिंगटन। मंगलवार को अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन स्थित संसद भवन और व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी की खबरें हैं। जिस समय यह घटना हुई राष्ट्रपति बराक ओबामा कुछ मेहमानों के साथ ईस्टर की पार्टी में मोजूद थे।

इस घटना के बाद संसद भवन और व्हाइट हाउस को बंद कर दिया गया है और एक संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
इस घटना के बाद से वहां पर अफरा-तफरी का माहौल है और इस हमले में एक ऑफिसर के मारे जाने की खबरें हैं। सीएनएन की जानकारी के मुताबिक ईस्टर की छुट्टियों की वजह से संसद में कोई कामकाज नहीं हो रहा था।
वाशिंगटन में अपने लिए नया घर तलाशते आेबामा
सभी सीनेटर्स अपने-अपने घरों में थे। व्हाइट हाउस के कर्मियों, मीडिया स्टाफ और बाकी लोगों को घटना के बाद वहीं पर रुकने को कहा गया है।
बताया जा रहा है कि जिस समय रूटीन सिक्योरिटी स्क्रीनिंग चल रही थी, उसी समय एक व्यक्ति के पास बंदूक नजर आई। जब एक ऑफिसर ने उसे रोकने की कोशिश की उसने ऑफिसर पर गोली चला दी। इसकी वजह से ऑफिसर घायल हो गया।
इस इलाके में ईस्टर के अलावा चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल की वजह से टूरिस्ट्स की संख्या काफी ज्यादा थी।
आपको बता दें कि वर्ष 2015 में जब राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत यात्रा पर आए थे तो उस समय भी एक संदिग्ध व्हाइट हाउस में दाखिल हो गया था। उस घटना के बाद से ही सुरक्षा के इंतजाम पहले से दोगुने कर दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications