कैपिटल बिल्डिंग में हिंसा के बाद वाशिंगटन डीसी में आपातकाल, मेयर ने की घोषणा

US Capitol Building Violence: वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी की कैपिटल बिल्डिंग में हिंसा के बाद राजधानी वाशिंगटन डीसी में आपात काल लगा दिया गया है। वाशिंगटन डीसी की मेयर म्यूरिल बाउजर ने बताया है कि उन्होंने एक आदेश जारी कर राजधानी में आज से आपातकाल की घोषणा की है। ये आपातकाल अगले 15 दिनों के लिए लगाया गया है।

Capitol Building

Recommended Video

    US Violence : Donald Trump समर्थकों का कैपिटल बिल्डिंग में हंगामा,एक महिला की मौत | वनइंडिया हिंदी

    बुधवार को अमेरिका की राजधानी स्थित कैपिटल बिल्डिंग में उस समय हिंसा भड़क उठी थी जब 3 नवम्बर को हुए चुनाव नतीजों पर मुहर लगाने के लिए इलेक्टोरल कॉलेज की गिनती हो रही थी। नतीजों को बदलने की मांग कर रहे ट्रम्प समर्थक उग्र हो गए और कैपिटल बिल्डिंग के अंदर घुस गए। इनमें से कुछ हथियारों से लैस थे। हिंसक प्रदर्शनकारियों को रोकने में कैपिटल पुलिस असफल रही थी जिसके बाद नेशनल सिक्योरिटी गार्ड को हालात संभालने के लिए बुलाना पड़ा था।

    कैपिटल बिल्डिंग में हिंसा के साथ ही राजधानी में भी प्रदर्शन हिंसक होने लगे जिसके बाद वाशिंगटन डीसी की मेयर म्यूरिल बाउजर ने आपात काल लगा दिया है। मेयर ऑफिस की तरफ से जारी आदेश में लिखा गया है कि 'आज प्रदर्शन हिंसा में बदल गया। कई सारे प्रदर्शनकारी हिंसा और तोड़फोड़ के इरादे से हथियारों के साथ डिस्ट्रिक्ट में पहुंचे थे और वे हिंसा और विध्वंस में लगे हुए हैं। उनके पास ईंटें, बोतलें और बंदूकें हैं। उन्होंने कैपिटल की सुरक्षा को तोड़ दिया और उनका ये दंगाई व्यवहार कैपिटल के बाहर भी फैल सकता है। आज हमने देखा कि किस तरह से इलेक्टोरल वोट को स्वीकार करने की कांग्रेस की कार्यवाही में बाधा पहुंचाई गई। राष्ट्रपति ट्रम्प लगातार चुनाव में धांधली की बात कहकर अपने समर्थकों को भड़का रहे हैं।'

    'इस सबको देखते हुए मेयर म्यूरिल बाउजर के द्वारा जारी आदेश 2021-003 के तहत आज लगाए गए आपातकाल को अगले 15 दिनों तक बढ़ाने का आदेश दिया है। मेयर के अगले आदेश तक ये जारी रहेगा।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+