US Election 2020: डोनाल्‍ड ट्रंप के करीबी अटॉर्नी जनरल ने नकारी धांधली की बात, कहा- नहीं मिले सुबूत

वॉशिंगटन। अमेरिका के अटॉर्नी जनरल जो राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के करीबी हैं, उन्‍होंने इस बात से इनकार कर दिया है कि 3 नवंबर को हुए चुनावों में कोई धोखाधड़ी या किसी तरह की धांधली के सुबूत नहीं मिले हैं। 3 नवंबर को हुए राष्‍ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन ट्रंप को डेमोक्रेट जो बाइडेन के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है। बाइडेन को जहां 300 से ज्‍यादा इलेक्‍टोरल वोट्स हासिल हुए हैं तो वहीं ट्रंप का खाता बस 232 इलेक्‍टोरल वोट्स पर ही सिमट कर रह गया है। ट्रंप हमेशा धोखाधड़ी की बात करते हैं लेकिन वह अभी तक इसके सुबूत पेश नहीं कर सके हैं।

barr-trump

जांच के बाद भी एजेंसियां खाली हाथ

उनके अटॉर्नी जनरल विलियम बार ने भी मंगलवार को बताया है कि जस्टिस डिपार्टमेंट को अभी तक इस बात के सुबूत नहीं मिल सके हैं जिनसे साबित हो कि चुनावों में फ्रॉड हुआ है। साथ ही ऐसा कुछ भी अब नहीं हो सकता है जिससे साल 2020 के राष्‍ट्रपति चुनाव के नतीजों को बदला जा सके। बार को ट्रंप का कट्टर समर्थक माना जाता है। ट्रंप इस बात को मानने के लिए तैयार ही नहीं हैं कि वह बाइडेन के हाथों चुनाव हार चुके हैं। न्‍यूज एजेंसी एपी को दिए इंटरव्‍यू में बार ने कहा कि यूएस अटॉर्नीज और एफबीआई के एजेंट्स हर जानकारी और शिकायत की जांच करने में लगे हैं। लेकिन अभी तक कोई ठोस सुबूत हाथ नहीं लग सका है। बार के शब्‍दों में, 'आज की तारीख में हमें किसी भी स्‍तर पर कोई धोखा देखने को नहीं मिला है जिससे चुनाव के नतीजों में कोई अंतर आ सके।'

बार ने जताई थी धोखाधड़ी की आशंका

विलियम बार की टिप्‍पणी खासी अहम है। चुनाव से पहले बार ने बार-बार यही बात दोहराई थी कि मेल-इन वोट्स में धांधली के अवसर काफी ज्‍यादा हैं। कोरोना वायरस के समय जब अमेरिकी नागरिक बाहर निकल कर वोट डालने से बचेंगे तो वो मेल के जरिए ही अपना वोट डालने में यकीन करेंगे। वहीं, दूसरी तरफ व्‍हाइट हाउस में आयोजित एक पार्टी में ट्रंप ने कहा, 'यह निश्चित तौर पर एक असाधारण साल था। हमनें चुनाव जीता लेकिन उन्‍हें यह पसंद नहीं आया।' ट्रंप ने व्‍हाइट हाउस में रिसेप्‍शन पर आए मेहमानों से कहा, 'ये बहुत ही अच्‍छे चार साल रहे हैं।' पार्टी में रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के सदस्‍यों की संख्‍या काफी ज्‍यादा थी। ट्रंप ने आगे कहा, 'हम कोशिश कर रहे हैं कि हमें चार साल और मिल जाएं। नहीं तो मैं आप सबसे अगले चार सालों के बाद मिलूंगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+