अमेरिका की अपील एनएसजी की अगली मीटिंग में हो भारत का समर्थन
वाशिंगटन। अमेरिका ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) से भारत की सदस्यता के लिए समर्थन की अपील की है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने रूटीन मीडिया कांफ्रेंस में बताया कि अमेरिका ने अपील की है कि जब भी एनएसजी के बारे में बात चर्चा हो तब भारत के आवेदन केे समर्थन पर भी चर्चा हो। किर्बी ने अगले हफ्ते होने वाली एनएसजी मीटिंग के सिलसिले में यह बात कही।

अमेरिका करेगा भारत का समर्थन
किर्बी के मुताबिक यह बताना मुश्किल है कि यह कैसे होगा और ना ही वह कोई अटकल लगा सकते हैं कि इसे किस तरह से किया जाएगा। लेकिन अमेरिका ने साफ कर दिया है कि वह भारत के आवेदन का समर्थन करेेगा।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछले दिनों अमेरिका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 48 देशों के समूह एनएसजी के लिए भारत के आवेदन का स्वागत किया था।
भारत की सदस्यता पर जताएं सहमति
वहीं इस अहम बयान से पहले हुई एक मीटिंग में अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने एनएसजी में भारत की सदस्यता का विरोध कर रहे देशों को एक चिट्ठी लिखी थी। इस चिट्ठी में उन्होंने यह अनुरोध किया कि एनएसजी देशों को भारत को शामिल करने पर आम राय में रुकावट नहीं डालनी चाहिए बल्कि हुए इस पर सहमति जतानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications