नॉर्थ कोरिया ने पार की सारी हदें, अब युद्ध के लिए उकसा रहा: अमेरिका

अमेरिका ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नॉर्थ कोरिया युद्ध के लिए उकसा रहा है।

नई दिल्ली। नॉर्थ कोरिया ने 100 किलोटन के हाइड्रोजन बम का परीक्षण कर पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। नॉर्थ कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग के हाथ में न्यूक्लियर ताकत आने के बाद दुनिया की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। किम जोंग ने अमेरिका को उकसाने के लिये सबसे बड़ा हाइड्रोजन परीक्षण किया है। किम जोंग की इन हरकतों का अमेरिका ने विरोध किया है।

 US ambassador Nikki Haley: Kim Jong Un 'begging for war'

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूर निक्की हेली ने नॉर्थ कोरिया के इस परीक्षण का विरोध किया और कहा कि किम जोंग की कार्रवाई रक्षात्मक नहीं है। निक्की ने यूएन में कहा कि किम जोंग खुद को परमाणु शक्ति के रूप में दिखाना चाहते हैं और इस परीक्षण को लेकर अमेरिका ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नॉर्थ कोरिया युद्ध के लिए उकसा रहा है।

अमेरिका राजदूत निक्की हेली ने कहा कि वह सिक्योरिटी काउंसिल के सदस्यों से कहना चाहती हैं, अब उत्तर कोरिया ने सारी हदें पार कर दी हैं। आपको बता दें कि नॉर्थ कोरिया के इन परीक्षण के बाद अमेरिका के रक्षा सेक्रेटरी जिम मैटीस ने चेतावनी दी थी कि अगर वो अमेरिका के खिलाफ कोई हरकत करता है, तो उसे भारी सैन्य प्रतिक्रिया झेलनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर कोरिया, अमेरिका या उसकी सीमा से जुड़े गुआम में कोई भी कार्रवाई करता है, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। वहीं संयुक्त राष्ट्र ने भी किम जोंग के इस परमाणु परीक्षण को खतरनाक बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+