अमेरिका के सबसे बड़े एयफोर्स बेस में शूटर के होने की खबर, लगाया गया लॉकडाउन, मची सनसनी

अमेरिका के सबसे बड़े एयरफोर्स एयरबेस में शूटर के होने की खबर के बाद लॉकडाउन लगा दिया गया है

वॉशिगंटन, सितंबर 10: अमेरिका के सबसे बड़े एयरफोर्स के एयरबेस में एक हमलावर के दाखिल होने की खबर से पूरे अमेरिका में सनसनी फैल गई है और पूरे एयरबेस को लॉकडाउन कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए कई स्टाफ को एयरबेस से बाहर निकाल लिया गया है और उन्हें वापस घर भेजा गया है, जबकि शूटर की तलाश काफी तेजी से की जा रही है।

एयरबेस में शूटर के घुसने की आशंका

एयरबेस में शूटर के घुसने की आशंका

अमेरिका का ये एयरफोर्स एयरबेस ओहायो शहर में स्थिति है और ये अमेरिका का सबसे बड़ा एयरफोर्स का एयरबेस माना जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक एयरबेस के अंदर एक हमलावर के दाखिल होने की खबर है, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त कर दी गई है और काफी तेजी से हमलावर की तलाश की जा रही है। अमेरिकी एयरफोर्स के 88वीं एयरबेस विंग की तरफ से एक ट्वीट के जरिए एयरबेस में किसी शूटर के दाखिल होने की आशंका जताई गई है। ऐसी रिपोर्ट है कि ये हमलावर नेशनल एयर एंड स्पेस इंटेलीजेंस सेंटर पर मौजूद है, लेकिन वो अभी तक मिल नहीं पाया है।

काफी महत्वपूर्ण है यूएस एयरबेस

अमेरिका के ओहायो शहर में स्थिति ये एयरबेस अमेरिका का सबसे बड़ा एयरबेस होने के साथ ही ये काफी ज्यादा महत्वपूर्ण एयरबेस है और शूटर के दाखिल होने की खबर के बाद लॉकडाउन लगाया गया है। कई गाड़ियों को एयरबेस के बाहर ही रोक दी गईं हैं और लाउडस्पीकर से लगातार लॉकडाउन को लेकर ऐलान किया जा रहा है। 88वीं एयरबेस विंग की तरफ से एक ट्वीट के जरिए बताया गया है कि सुरक्षाबलों ने बिल्डिंग को घेरा हुआ है। चीफ ऑफ एंगेजमेंट्स स्टेसी गेगियर ने कहा है कि ''एयरबेस पर लॉकडाउन लगाया गया है''। कमांड सेंटर की तरफ से लगातार अलर्ट रहने के लिए कहा जा रहा है और लोगों को अपने अपने दफ्तर में रहने के लिए कहा जा रहा है। माना जा रहा है कि एक्टिव के पास घातक हथियार हो सकते हैं और वो नुकसान पहुंचाने के इरादे से सैन्य एयरबेस में दाखिल हुआ होगा।

फील्ड ऑपरेटिंग एजेंसी

फील्ड ऑपरेटिंग एजेंसी

रिपोर्ट के मुकाबिक एयरबेस पर मौजूद सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है और लोगों को कहा गया है कि जब तक सब सुरक्षित होने की आवाज ना सुने, तब तक कोई भी अधिकारी या स्टाफ बाहर नहीं निकलें। आपको बता दें कि ओहायो स्थित ये अमेरिकी एयरबेस पेंटागन का प्राइमरी एयरबेस है, जहां से दूसरे देशों की तरफ से आने वाली हवा, अंतरिक्ष में होने वाले परिवर्तन या किसी दूसरे खतरों पर कड़ी निगरानी की जाती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+