हॉलीवुड फिल्‍म के सीन लेकर चीन ने बनाया US Airforce पर हमले का वीडियो, कमांडर ने बताया प्रपोगेंडा

वॉशिंगटन। अमेरिकी वायुसेना के कमांडर ने चीन की तरफ से जारी किए गए एक वीडियो को प्रपोगेंडा मात्र करार दिया है। पिछले दिनों चीन की पीपुल्‍स लिब्रेशन आर्मी एयरफोर्स (PLAAF) की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया था जिसमें परमाणु हमला करने में सक्षम एच-6 बॉम्‍बर्स को गुआम में अमेरिकी एयरफोर्स पर हमला करते हुए दिखाया गया था। गुआम में यूएस एयरफोर्स का एंडरसन एयरबेस है। इस वीडियो के आने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। इसी वीडियो पर अमेरिकी कमांडर की तरफ से प्रतिक्रिया आई है।

china-video.jpg

जनरल बोले, बस प्रपोगेंडा वीडियो

एंडरसन एयरफोर्स बेस के कमांडर की तरफ से शुक्रवार को आए वीडियो पर अहम प्रतिक्रिया दी गई है। उन्‍होंने कहा है कि चीनी एयरफोर्स की तरफ से आया यह वीडियो उनके इस संस्‍थान पर हमला करते हुए नजर आता है। इसे देखने के बाद ऐसा लगता है कि पीएलएएएफ की तरफ से वीडियो को बस मजबूरी में बनाया था और इसका मकसद दुश्‍मनी को आगे बढ़ाना था। गुआम के करीब इस समय अमेरिकी सेना की मिलिट्री ड्रिल जारी है। एंडरसन के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल जर्मी टी स्‍लोआने ने एक कॉन्‍फ्रेंस में मीडिया को बताया, 'मुझे हमेशा अपने सर्विस मेंबर्स और उनके परिवारों को सुरक्षित करने की क्षमता को लेकर चिंता रहती है।' उन्‍होंने आगे बताया, 'वीडियो अपने आप में बताता है कि चीनी हमारे अभ्‍यास की टाइमिंग को जानते हैं। यह बस एक प्रपोगेंडा वीडियो है। हालांकि हम इस द्वीप की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं और साथ ही सैनिकों की सुरक्षा भी हमारी प्राथमिकता है।'

सरकार वीडियो को लेकर चुप

चीन की सरकार की तरफ से अभी तक वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बताया जा रहा है कि वीडियो में कुछ सीन तो हॉलीवुड की फिल्‍मों जैसे 'ट्रांसफॉर्म्‍स: रीवेंज ऑफ द फॉलेन' से लिए गए हैं। चीन की सोशल मीडिया पर ही इस वीडियो को रिलीज किया गया था और अब पूरी दुनिया में इसका मजाक उड़ाया जा रहा है। 19 सितंबर को वीडियो चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर रिलीज हुआ था। यूएस एयरफोर्स की एक्‍सरसाइज जिसे वैलियंट शील्‍ड ड्रिल नाम दिया गया है, वह सितंबर माह के मध्‍य से शुरू हुई है। ब्रिगेडियर जनरल स्‍लोआने ने कहा कि वैलियंट शील्‍ड अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक ही जारी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+