फ़ेसबुक पर डाला बेली डांस का वीडियो, नौकरी ख़तरे में

मिस्र की एक प्रोफेसर को डर है कि फ़ेसबुक पर बेली डांस का वीडियो पोस्ट करने की वजह से उनकी नौकरी जा सकती है.

मिस्र की एक प्रोफेसर को डर है कि फ़ेसबुक पर बेली डांस का वीडियो पोस्ट करने की वजह से उनकी नौकरी जा सकती है.

सोशल मीडिया पर मोना प्रिंस का बिकनी में वीडियो और फोटो काफ़ी शेयर किए गए हैं और उनकी आलोचना भी ख़ूब हुई. 30 मार्च को फ़ेसबुक पर डाले गए इस वीडियो को अब तक साढ़े चार लाख से अधिक बार देखा गया है.

अहराम ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार स्वेज यूनिवर्सिटी में अंग्रेज़ी की प्रोफेसर मोना प्रिंस की इस मामले में जांच चल रही है.

सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनका बचाव कर रहे हैं तो कई का कहना है कि यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर होने के नाते और मिस्र के रूढ़िवादी समाज के मानदंडों और परंपराओं के तहत उन्हें व्यवहार करना चाहिए और एक आदर्श पेश करना चाहिए.

मोना प्रिंस की फेकल्टी डीन मोना सबा ने बीबीसी से कहा कि उन्होंने ''परंपराओं और यूनिवर्सिटी के मूल्यों'' का सम्मान नहीं किया. उन्होंने ये भी कहा कि मोना प्रिंस की दूसरे मुद्दों पर भी जांच चल रही है जो कि अनुशासन, उपस्थिति और शैक्षणिक सामग्री के साथ-साथ उनके छात्रों के नतीजों से भी संबंधित है.

अपने फ़ेसबुक पेज पर एक पोस्ट में मोना प्रिंस ने आरोपों को ख़ारिज करते हुए लिखा कि ''कुछ मुद्दे विशुद्ध तौर पर प्रशासनिक थे और उनके छात्रों के नतीजों के संबंध में बात है तो आपके पास परीक्षा के पेपर हैं आप तय कर लें.''

उन्होंने कहा कि उन्हें डर है वो यूनिवर्सिटी से निकाली जा सकती हैं, लेकिन वो इस मुद्दे पर सारे विकल्प खुले रखेंगी. उन्होंने उन लोगों का धन्यवाद दिया जिन्होंने उनका समर्थन किया है.

फ़ेसबुक के एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, ''मैं कभी भी हंसना, नाचना, गाना और लिखना बंद नहीं करूंगी.''

पुरुष बेली डांसर जिसे रिश्तेदार 'अपनाने से डरते हैं'

ऑनलाइन बेली डांस ने कलई खोली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+