Corona से पस्त हुआ अमेरिका, 24 घंटे में 1509 की मौत, सिर्फ न्यूयार्क में मरने वालों की संख्या 10,000 के पार
Corona से पस्त हुआ अमेरिका, 24 घंटे में 1509 की मौत, सिर्फ न्यूयार्क में मरने वालों की संख्या 10,000 के पार
नई दिल्ली। कोरोना ने अमेरिका में हाहाकार मचा दिया है। अमेरिका में 20000 से ज्यादा मौतें कोरोना वायरस के कारण हो चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटे में यहां 1509 लोगों की जान कोरोना के कारण चली गई है। वहीं सिर्फ न्यूयार्क में कोरोना से 10000 से ज्यादा मौतें हो गई है। जो न्यूयार्क अपनमी चमक-दमक के कारण लोगों के आकर्षण का केंद्र होता था आज वो विरान हो गया है। कोरोना वायरस से मौत के मामले में अमेरिका इटली से भी आगे निकल गया है।

हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना से अमेरिका में 1509 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23600 से अधिक हो गई है। ये आंकड़े हैरान करने वाले है। कोरोना संक्रमण के मामले में अमेरिकी इटली से भी आगे निकल चुका है। वहीं अमेरिका में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या 586900 के पार पहुंच गई है। जबकि इटली में कोरोना वायरस से अब तक करीब 20400 लोगों की मौत हो चुकी है। वहां 159500 लोग कोरोना से संक्रमित है।
आपको बता दें कि अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि एक अखबार में सिर्फ 11 पेज पर श्रद्धांजलि और शोक संदेश छापे गए हैं। अमेरिकी पत्रकार जूलियो रिकार्डो वरेला ने ट्वीट कर उस न्यूजपेपर की त्सवीर साझा कि, जहां 11 पन्नों में सिर्फ कोरोना वायरस से मरने वालों के लिए शोक संदेश छपे थे। इससे पहले इटली के भी एक अखबार की ऐसी तस्वीर छापी थी, जहां अखबार के 10 पेजों पर बस मृत लोगों के लिए श्रद्धांजलि संदेश छापे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications