अमेरिका ने किराए के चार्टर्ड प्लेन से वापस भेजे कई भारतीय, जानिए क्या है कारण

US Immigration: संयुक्त राज्य अमेरिका ने उचित कानूनी दस्तावेजों के बिना देश में रह रहे भारतीय नागरिकों को वापस भेजने का फैसला किया है। इसके लिए उसने चार्टर्ड विमानों का उपयोग किया है। इसी के साथ चर्चा हो रही है कि अमेरिका अवैध निवास के मुद्दे को कितनी गंभीरता से ले रहा है। बहरहाल होमलैंड सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने भारत सरकार के सहयोग से भारतीय नागरिकों की वापसी की करवाई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, 25 अक्टूबर शुक्रवार को होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने बताया कि उन्होंने यह कदम भारत सरकार के सहयोग से उठाया गया है। इसके लिए 22 अक्टूबर को एक चार्टर फ्लाइट को भारत भेजा गया है। डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी अपने ने एक बयान में बताया कि वह अमेरिका के आव्रजन कानूनों को लागू करने को प्रतिबद्ध है।

india news jpg

भविष्य में भी होगी बड़ी कार्रवाई

होमलैंड सिक्योरिटी विभाग का कहना है कि वह गैरकानूनी रूप से देश में प्रवेश करने वालों पर कड़े परिणाम लागू करने और कानूनी प्रवेश मार्गों के इस्तेमाल को सही करने की दिशा में कार्य कर रहा है। इस कारण से कई सारे भारतीयों को वापस उनके देश भेजने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा एक और अफसर ने कहा कि भविष्य में अमेरिका में अवैध से रूप से रहने वाले भारतीय नागरिकों को तेजी से हटाएगा।

160,000 से अधिक लोगों वापस भेजा

जून 2024 में सीमा सुरक्षा और अंतरिम कानूनों की शुरुआत के बाद से अमेरिका की दक्षिण पश्चिम सीमा पर बॉर्डर क्रॉसिंग में 55 प्कीरतिशत गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2024 के मध्य 160,000 से अधिक लोगों को वापस उनके देश भेजा गया है। इसमें भारत समेत 145 से अधिक देशों में व्यक्तियों को वापस लाने के लिए 495 से ज्यादा उड़ानें संचालित की थीं। यह कार्रवाई उन लोगो पर हुई है, जिनके पास अमेरिका में रहने के लिए वैध कानूनी कागज नहीं पाए गए।

यह भी पढ़ें पंचायत के बाद देखिये वेब सीरीज 'ग्राम-चिकित्सालय',CG में शूटिंग शुरू, CM साय ने दिया मुहूर्त-शॉट क्लैप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+