कॉकपिट से धुआं बाहर आता देख डाइवर्ट की गई यूनाइटेड एयरलाइन की फ्लाइट
नई दिल्ली। सोमवार को यूनाइटेड एयरलाइन बोइंग 787-900 जेट को न्यू केलडोनिया के फ्रेंच पेसिफिक टेरिटरी की ओर डाइवर्ट कर दिया गया। दरअसल कॉकपिट से धुआं आने की जानकारी के बाद ये फैसला लिया गया। इस अमेरिकी एयरक्राफ्ट में कुल 256 यात्री सवार थे और ये ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से लॉस एंजिल्स जा रहा था। इसे न्यू केलडोनिया की राजधानी नौमिया के में उतारा गया। एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों का सयंम के साथ विमान से उतारा गया। उन्होंने कहा कि कॉकपिट से धुआं बाहर आता दिख रहा था। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को डायवर्ट किया गया।

केलडोनियन न्यूज की ओर से जानकारी दी गई कि दरअसल केबिन ऑक्सीजन मास्क अपने आप गिर जाने के कारण ये स्थिति बनी। वहीं लोकल आरआरबी रेडियो स्टेशन के अनुसार इसमें किसी भी यात्री को कोई क्षति नहीं पहुंची है। यात्रियों को एक साथ नौमिया में ही बितानी होगी।
बता दें कि इसी साल 10 मार्च को इथियोपियन एयरक्राफ्ट क्रैश में 157 यात्रियों की मौत हो गई थी। ऐसे में कई घटनाओं को रोकने के लिए फ्लाइट डाइवर्ट या किसी और जगह लैंड कराई जाती रही है।
यह भी पढ़े- फ्लाइट में महिला के कपड़ों पर बवाल, एयरलाइन ने कहा- बदलो इन्हें या बाहर निकलो












Click it and Unblock the Notifications