भारत से डरा अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम, ISI की मदद से वापस शिफ्ट हुआ कराची

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। डी कंपनी का मालिक, सैकड़ों लोगों के खून से हाथ रंगने वाला और भारत का मोस्‍टवांटेड आतंकवादी अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम कास्‍कर उर्फ दाऊद इब्राहिम पाकिस्‍तानी खूफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से कराची वापस लौट आया है। सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक दाऊद इब्राहिम को आईएसआई ने कुछ दिनों पहले ही पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान की सीमा से सटे एक इलाके में शिफ्ट किया था।

Dawood Ibrahim

आईएसआई ने यह कदम पाकिस्‍तानी सेना और तहरीक ए तालीबान के बीच चल रही लड़ाई की वजह से दाऊद की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया है। जानकारी के मुताबिक भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने एक हफ्ते पहले ही छोटा शकील और अनीस इब्राहिम का फोन टैप किया है जिसका लोकेशन पाकिस्‍तान का कराची बताया जा रहा है।

भारतीय खूफिया एजेंसियों को ये भी जानकारी मिली है कि कुछ दिनों पहले दाऊद ने पाकिस्‍तान सरकार से एक चार्टर प्‍लेन की मांग की थी क्‍योंकि वह अपने परिवार सहित सऊदी अरब जाना चाहता था। दाऊद की इस मांग को आईएसआई ने खारिज कर दिया। आईएसआई ने इस पर दलिल देते हुए कहा है कि भारत और सऊदी अरब सरकार के अच्‍छे रिश्‍ते हैं और ऐसे में दाऊद की सुरक्षा खतरे में आ सकती है। इससे पहले भी आईएसआई ने दाऊद को थाइलैंड, नैरोबी, यूएई और बांग्लादेश शिफ्ट करने की कोशिश की थी लेकिन आखिरी वक्त में आईएसआई ने प्लान चेंज कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+