हर 11 मिनट में होती है एक ‘श्रद्धा’ की मौत, परिवार वाले या फिर प्रेमी ही ले लेते हैं जान: एंटोनियो गुटेरेस
संयुक्त राष्ट्र संघ के चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि हर 11 मिनट में एक महिला की हत्या की जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादातर मामलों में पार्टनर या घरवालों ने ही महिलाओं या लड़कियों की जान ले लेते हैं।
भारत में श्रद्धा हत्याकांड (Shraddha Murder Case) काफी समय से चर्चा में है। पुलिस के मुताबिक मुंबई की रहने वाली श्रद्धा की हत्या उसके की प्रेमी आफताब ने दिल्ली में कर दी। श्रद्धा हत्याकांड से जहां पूरा देश सदमे में था इसी बीच आयुषि यादव की हत्या ने लोगों चौंका दिया। बेटी के प्रेमसंबंध से नाराज होकर आयुषि के पिता ने गोलीमार को उसकी हत्या कर दी। इसके अलावा ऐसे और भी कई मामले सामने आए हैं जिसमें पार्टनर, बॉयफ्रेंड या पति ने ही अपनी प्रेमिका या पत्नी की जान ले ली है। अब यूएन चीफ ने भी कहा है कि हर 11 मिनट में एक महिला की हत्या हो रही है जिसमें अपराधी उनके परिवार वाले ही हैं।

हर 11 मिनट पर होती है एक महिला की हत्या
संयुक्त राष्ट्र संघ के चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि हर 11 मिनट में एक महिला की हत्या की जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादातर मामलों में पार्टनर या घरवालों ने ही महिलाओं या लड़कियों की जान ले लेते हैं। यूएन चीफ गुटेरेस ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाली इस तरह की हिंसा मानव अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा दुनियाभर में मानवाधिकार उल्लंघन का सबसे बड़ा मामला है।

25 नवंबर मनाया जाता अंतरराष्ट्रीय हिंसा दिवस
एंटोनियो गुटेरेस ने सरकारों से अपील की है कि वे इसके लिए नेशनल एक्शन प्लान बनाएं। एंटोनियो गुटेरेस ने यह बयान 25 नवंबर को होने वाले 'एलिमिनेशन ऑफ वायलेंस अगेंस्ट वूमन' से पहले कही। हर साल नवंबर की 25 तारीख को 'अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस' मनाया जाता है। गुटेरेस ने इस दिवस को लेकर दिए अपने संदेश में ये बातें कहीं। बता दें कि दुनिया के 155 देशों ने घरेलू हिंसा एवं 140 देशों ने कार्यस्थल पर होने वाली हिंसा के खिलाफ कानून बनाए हैं। लेकिन महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं।

महिला अधिकार से जुड़े संगठनों की फंडिंग में हो इजाफा
एंटोनियो गुटेरेस ने यह भी कहा कि महिलाएं ऑनलाइन उत्पीड़न का भी शिकार हो रही हैं। महिलाओं के खिलाफ हेट स्पीच, पोर्नोग्राफी, यौन उत्पीड़न और तस्वीरों से छेड़छाड़ जैसे अपराध आम हो चले हैं। गुटेरेस ने आगे कहा, 'ऐसे अपराधों की वजह से महिलाओं और लड़कियों का जीवन सीमित हो जाता है और उनके मौलिक अधिकारों और आजादी का हनन होता है।' यूएन महासचिव ने दुनियाभर की सरकारों से अपील की है कि महिला अधिकार से जुड़े संगठन और आंदोलनों की फंडिंग में 2026 तक 50 फीसदी की बढ़ोतरी की जाए।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications