रूसी टैंक का तेल हुआ खत्म, तो यूक्रेनी ड्राइवर ने मजाक उड़ाते हुए पूछा-खींचकर घर छोड़ आऊं?

कीव, 27 फरवरी: रूस और यूक्रेन संघर्ष से जुड़ी एक के एक विचलित कर देने वाली खबरें और तस्वीरें सामने आ रही हैं। इस टेंशन भरे माहौल में बीच एक मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रूसी टैंक डीजल खत्म होने के बाद बीच सड़क पर फंसा दिखाई देता है। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे एक यूक्रेनी नागरिक ने उनका मजाक उड़ा दिया। कार से गुजर रहे यूक्रेनी ने उन्हें वापस रूस छोड़कर आने का भी ऑफर दे दिया।

Recommended Video

    Fact Check: क्या Russian Troops से लड़ने के लिए जंग में उतरे Ukraine के राष्ट्रपति? | वनइंडिया हिंदी

    कब्जे के लिए जा रहे रूसी टैंक का खत्म हुआ तेल

    कब्जे के लिए जा रहे रूसी टैंक का खत्म हुआ तेल

    द एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, खराब युद्ध तैयारियों के चलते रूसी सैनिकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में रूसी सेना का एक टैंक सड़क पर अकेला खड़ा दिखाई देता है। थोड़ी देर बाद उस सड़क से एक यूक्रेनी नागरिक कार से गुजर रहा होती है। वह गाड़ी खड़ी कर रूसी सैनिकों से पूछता है कि, क्या हुआ? तो रूसी सैनिक कहते हैं कि, उनके टैंक का तेल खत्म हो गया है। वह फ्यूल का इंतजार रहा रहे हैं।

    यूक्रेनी ड्राइवर ने कसा तंज

    यूक्रेनी ड्राइवर ने कसा तंज

    रूसी भाषा के इस वीडियो को यूक्रेन के पूर्व पत्रकार विक्टर कोवलेंको ने ट्रांसलेट किया है। उन्होंने लिखा कि कार में सवार एक यूक्रेनी नागरिक रुकता है और सैनिकों से पूछता है कि क्या टैंक टूट गया है। इस पर रूसी सैनिक जवाब देते हैं कि वे डीजल का इंतजार कर रहे हैं। जिसके बाद कार सवार यूक्रेनी नागरिक मजाक करता है कि मैं आप लोगों को वापस रूस तक खींचकर ले जा सकता हूं। जिसके बाद सभी रूसी सैनिक हंसने लगते हैं।

    ड्राइवर बोला- हार रहे है सरेंडर कर दो

    ड्राइवर बोला- हार रहे है सरेंडर कर दो

    एक अन्य वीडियो में रूसी सैनिक एक बड़े टैंक के बगल में खड़े देखा जा सकता है। जब यूक्रेनी नागरिक उनसे पूछता है कि सैनिक कहाँ जा रहे हैं तो रूसी स्वीकार करते हैं कि वे नहीं जानते। इस दौरान रूसी सैनिक उससे पूछते हैं कि, हम युद्ध में कैसा कर रहे हैं। तो ड्राइवर कहता है कि, तुम लोग हार रहे हो, लेकिन हम लोग जीत रहे हैं। बताया जा रहा है कि, कई रूसी टैंकों में तेल खत्म हो गया है। रूसी सैनिक तेल की तलाश में चारों ओर घूम रहे हैं।

    यूक्रेन नें शांति वार्ता से किया इनकार

    क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कीव के साथ वार्ता की उम्मीद में शुक्रवार दोपहर यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान को अस्थायी रूप से रोकने का आदेश दिया था। लेकिन, यूक्रेनी नेतृत्व के बातचीत करने से इनकार करने के बाद शनिवार को ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+