दुबई में इस्लाम कबूलने के कुछ ही घंटे बाद यूक्रेनी महिला की मौत, जनाजे में पहुंचे सैकड़ों लोग

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में एक 29 वर्षीय यूक्रेनी महिला दारिया कोत्सारेंको की इस्लाम अपनाने के कुछ घंटे बाद ही मृ्त्यु हो गई। इसे सुनकर महिला के जनाजे को सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए दुबई की कब्रिस्तान में सैकड़ों मुसलमानों की भीड़ जमा हो गई।

दारिया यूक्रेन की रहने वाली थीं और उसने 25 मार्च को इस्लाम अपनाया था। मरने के बाद उसे एक मुस्लिम कब्रिस्तान में दफनाया गया। दारिया दुबई में पर्यटक के तौर पर पहुंची थी। ऐसे में उसके पास वहां कोई रिश्तेदार भी नहीं था। दारिया की कहानी जानकर दूर-दूर से लोग उसकी अंतिम यात्रा का हिस्सा बनने के लिए पहुंचे।

woman died soon after converting to Islam

मिली जानकारी के मुताबिक दारिया कोत्सारेंको 3 साल पहले दुबई पहुंची थी। इस दौरान वह इस्लाम से प्रभावित हुईं। इस्लाम धर्म अपनाने से पहले वो एक ईसाई थी। हालांकि इस्लाम अपनाने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। माना जाता है कि दारिया कोत्सारेंकों की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई। वह रमजान के महीने में रोजा रख रही थी।

कोत्सारेंकों को शुक्रवार को दुबई के अल कुसैस कब्रिस्तान में दफनाया गया। उसकी आखिरी प्रार्थना में सैकड़ों अमीराती नागरिक और प्रवासी शामिल हुए। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार जब उसको जब दफनाया जा रहा था तो सैंकड़ों लोग वहां पहुंचे। हालांकि, यूएई में ये पहली बार नहीं है कि जब इस्लाम को अपनाने वाले लोगों की मौत के बाद बड़ी संख्या में लोग उसके समर्थन में पहुंचे हैं।

ऐसा ही एक मामला नवम्बर 2022 में आया था, जब एक 93 वर्षीय महिला की इस्लाम अपनाने के कुछ ही समय के बाद मौत हो गई थी। उसका नाम लुई जेन मिशेल था। धर्म परिवर्तन के बाद उसे उम याह्या के नाम से भी जाना जाता था। उस वक्त वह अपने बेटे के साथ यूएई में थीं। उस समय भी महिला के जनाने में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+