रूसी मिसाइल गिरने के पर यूक्रेन के कर्मचारी का बॉस से 67 लाख डॉलर का बदला, जानिए क्या किया

पोर्ड एडरिआनो (स्पेन), 28 फरवरी: यूक्रेन में रूस ने जो किया है, उससे वहां के नागरिकों में उसके खिलाफ गुस्सा भरा हुआ है। लाखों लोग जान बचाकर यूक्रेन से भाग रहे हैं, तो कई ऐसे भी हैं जो यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के आह्वान पर अपने देश की रक्षा के लिए स्वदेश लौट रहे हैं। लेकिन, स्पेन में रह रहे एक यूक्रेन के नागरिक ने जिस तरह से अपने रूसी बॉस के साथ बदला लेने की ठानी है, वह थोड़ा अलग है। वह 10 वर्षों से भी ज्यादा समय से अपने रूसी बॉस के महंगा जहाज पर काम करता है। लेकिन, उसने न्यूज में अपने देश पर रूसी मिसाइलों का जो कहर देखा तो उससे रहा नहीं गया। क्योंकि, उसका मालिक रूस की हथियार बनाने वाले कंपनी में ही बड़ी भूमिका में है। उसने बदला लेने के लिए उसके लाखों डॉलर के आलीशान याट को ही समुद्र में डुबोने की कोशिश की है और जहाज आंशिक रूप से डूब भी चुका है।

66,98,675 डॉलर की लग्जरी याट को डुबोने की कोशिश

66,98,675 डॉलर की लग्जरी याट को डुबोने की कोशिश

यूक्रेन के एक अज्ञात मैकेनिक ने अपने रूसी बॉस से इसलिए बदला लेने की कोशिश की है, क्योंकि वह रूस के हथियारों का निर्माता है। उस शख्स ने अपने रूसी मालिक और रूस के हथियार निर्माता अलेक्जेंडर मिजीव की लग्जरी याट लेडी अनास्टेसिया को समुद्र में डुबोने की कोशिश की है और बेधड़क अपनी गलती को स्वीकार भी कर लिया है। मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अपना गुनाह कबूल करने के बाद उस नाविक को छोड़ दिया गया है। घटना स्पेन के मैजोर्का स्थित पोर्ड एडरिआनो की है और जिस आलीशान जहाज को उसने डुबोने की कोशिश की है, उसकी कीमत करीब 66,98,675 डॉलर है।

'मेरा बॉस अपराधी है'

'मेरा बॉस अपराधी है'

जब, यूक्रेन के उस 55 वर्षीय कर्मचारी से इस घटना के बारे में सवाल किया गया तो उसने कहा कि 'मैंने जो कुछ भी किया है,उसका मुझे जरा भी अफसोस नहीं है और मैं फिर ये करूंगा।' स्थानीय मीडिया के मुताबिक यूक्रेन का वह कर्मचारी लगभग 10 वर्षों से लेडी अनास्टेसिया पर मैकेनिक का काम करता है, जिसने 'बदले की कार्रवाई' के इरादे से अपने मालिक के जहाज को डुबोना चाहा है। अलेक्जेंडर मिजीव रूस की सरकारी हथियार कंपनी में प्रभावशाली भूमिका में हैं। जब सिविल गार्ड को उसके कोशिश की भनक लगी और वे उसके पास पहुंचे तो उसने कहा, 'मेरा बॉस अपराधी है, जो हथियार बेचता है, जिससे यूक्रेन के लोग मारे जा रहे हैं।'

मिसाइल हमले के सिर्फ दो घंटे बाद बदला

मिसाइल हमले के सिर्फ दो घंटे बाद बदला

यूक्रेन के उस शख्स ने अधिकारियों को दिए बयान में बताया है कि वह न्यूज देख रहा था कि किस तरह से युद्ध में राजधानी कीव में क्रूज मिलाइल से एक इमारत पर हमला किया गया है। यह उन्हीं मिसाइलों में से है, जो उसके मालिक की कंपनी में बनाई जाती है। न्यूज देखने के महज दो घंटे के बाद ही वह जहाज को समुद्र में डुबोने के मकसद से उसपर लौट आया। यहां तक कि वह जहाज के ईंधन वाला वॉल्व खोलने की योजना बनाकर भी आया था। उसने जहाज के इंजन रूम का बड़ा और क्रू वाले कंपार्टमेंट दोनों जगहों का वॉल्व खोल दिया।

आंशिक रूप से डूब चुका है जहाज-रिपोर्ट

आंशिक रूप से डूब चुका है जहाज-रिपोर्ट

वह शख्स रूस के हमले से इस कदर आहत है कि उसने साथी क्रू मेंबर को भी अपनी योजना बता दिया और कहा कि 'चिंता मत करो, क्योंकि सारा दोष मैं अपने ऊपर ही लूंगा।' बाकी क्रू मेंबर जो कि यूक्रेन के ही लोग थे, सबसे उसने कहा कि वह जहाज खाली कर दें और वह पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले लेगा। हालांकि, उसके बाकी साथियों ने बंदरगाह के दूसरे लोगों के साथ ईंधन के रिसाव को रोकने की भरपूर कोशिश की। रिपोर्ट के मुताबिक जहाज आंशिक रूप से डूब चुका है।

पूछताछ के बाद शख्स को छोड़ दिया गया

पूछताछ के बाद शख्स को छोड़ दिया गया

वादे के मुताबिक जब पुलिस पहुंची तो उस शख्स ने अपनी सारी गलती मान ली, लेकिन उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। हालांकि, यह साफ नहीं हो सका है कि उसके खिलाफ क्या कोई मुकदमा भी किया गया है। बता दें कि रूस पिछले गुरुवार से यूक्रेन के शहरों में मिसाइलें दाग रहा है, जिसके चलते लाखों लोग शरणार्थी बनकर पड़ोसी मुल्कों में शरण लेने को मजबूर हुए हैं। (याट की तस्वीर- सांकेतिक)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+