यूक्रेनी लेखक का दावा- जेलेंस्की सरकार ने अपराधियों को दिए हथियार, शहर में बढ़े रेप और डकैती के मामले

कीव, 02 मार्च। यूक्रेन पर रूस के हमले को एक सप्ताह का समय हो चुका है लेकिन अभी भी भीषण युद्ध जारी है। यूक्रेन पर 24 फरवरी से रूसी सेना के हमले हो रहे हैं, लेकिन हाल ही में एक शख्स ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि यूक्रेनी नागरिकों के लिए सिर्फ रूस एकमात्र खतरा नहीं है। शख्स ने दावा किया कि यूक्रेन में रूस के खिलाफ हर किसी को हथियार देने का फैसला गलत साबित हो सकता है। इनमें अपराधियों जैसे सिरफिरों के हाथ भी सेना के ग्रेड और अन्य हथियार लग गए हैं, जिसे शहर में डकैती, बलात्कार जैसे अपराध और बढ़ गए है।

Ukrainian author claims - Zelensky government gave weapons to criminals cases of robbery increased in the city

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक 28 फरवरी को कीव में गोंजालो लीरा नाम के एक लेखक ने वीडियो रिकॉर्ड कर दावा किया कि राष्ट्रपति जेलेंस्की के आदेश के बाद सैन्य श्रेणी के खतरनाक हथियार अब सिरफिरे अपराधियों के हाथ में भी पहुंच गए है। पोस्ट किए गए वीडियो में उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ दिनों में जेलेंस्की शासन द्वारा हथियार सौंपे जाने के बाद, बहुत से अपराधियों के पास सैन्य-श्रेणी के हथियार हैं, और इसके कारण डकैती, बलात्कार और हर तरह की तबाही हुई है।'

यह भी पढ़ें: जिगरी दोस्त ने ही खोल दी पुतिन की पोल, बेलारूसी राष्ट्रपति ने बताया, यूक्रेन के बाद निशाने पर यह देश

गोंजालो लीरा ने आगे कहा, 'इसका सबूत बीती रात कीव में देखने को मिला, जहां बहुत सारी गोली चलने की आवाजें आईं, जिनका रूसी गोलीबारी से कोई लेना-देना नहीं था। रूसी कीव में हुई गोलीबारी से 10 किमी दूर थे। ये संभवत: आपराधिक गिरोह से संबंधित गोलीबारी थी। गोंजालो ने दावा किया कि सरकार द्वारा बनाई गई अराजकता के बीच, आपराधिक गिरोह अपने नए हथियारों का उपयोग अपने प्रभुत्व को बढ़ाने के लिए कर रहे हैं। अपने खुद के दुश्मनों को खत्म करने के बाद वे नागरिकों को निशाना बनाना शुरू कर देंगे।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और उनकी सरकार को दोषी ठहराते हुए उन्होंने कहा, 'ये लोग रूस के खिलाफ लड़ने वाले लोगों के नाम पर यूक्रेन में अराजकता पैदा कर रहे हैं। यह बेतुका और गैर-जिम्मेदाराना है और इससे यूक्रेन के लोगों को ठेस पहुंचेगी। मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि जेलेंस्की के नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्ट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+