जिगरी दोस्त ने ही खोल दी पुतिन की पोल, बेलारूसी राष्ट्रपति ने बताया, यूक्रेन के बाद निशाने पर यह देश

बेलारूस के राष्ट्रपति जब टीवी पर लाइव सैनिकों को प्रजेंटेशन दे रहे थे, इस दौरान रूसी सैनिकों के लिए प्रस्तावित युद्ध योजनाओं को भी दिखाया गया है।

मॉस्को, मार्च 02: यूक्रेन युद्ध में रूस की लगातार मदद कर रहे बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने गलती से अपने ही जिगरी दोस्त पुतिन की प्लानिंग की पोल खोलकर रख दी है। इस वक्त जब रूस की सेना लगातार यूक्रेन के दूसरे शहर खारकीव पर हमला कर रही है और अब राजधानी कीव में भी जंग जारी है, को बेलारूस के तानाशाह ने रूस के अगले टारगेट का खुलासा कर दिया है।

बेलारूस के राष्ट्रपति ने किया खुलासा

बेलारूस के राष्ट्रपति ने किया खुलासा

बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने संकेत दिया है कि, व्लादिमीर पुतिन अपनी सेना को मोल्दोवा पर आक्रमण करने का आदेश दे सकते हैं। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको, जो एक तानाशाह हैं, और जो राष्ट्रपति पुतिन के जिगरी दोस्त माने जाते हैं, वो अपने सुरक्षा अधिकारियों के सामने एक मानचित्र के सामने खड़े होकर संबोधित कर रहे थे और इस दौरान वो बार बार अपने अगले ऑपरेशन के बारे में बात कर रह थे और ये पूरा कार्यक्रम लाइव चल रहा था और माना जा रहा है ही कि, गलती से बेलारूसी तानाशाह ने पुतिन के प्लान का पर्दाफाश कर दिया है।

प्रस्तावित हमलों पर जानकारी

प्रस्तावित हमलों पर जानकारी

बेलारूस के राष्ट्रपति जब टीवी पर लाइव सैनिकों को प्रजेंटेशन दे रहे थे, इस दौरान रूसी सैनिकों के लिए प्रस्तावित युद्ध योजनाओं को भी दिखाया गया है। इसने यूक्रेन में होने वाले हमले की रूसी हमलों का भी विस्तृत विवरण दिया गया है, जिनमें से कुछ आक्रमण के पहले कुछ दिनों में वास्तविक तौर पर हो चुके हैं, जैसे उत्तर से कीव की तरफ रूसी सैनिक पहुंच चुके हैं और क्रीमिया से भी खेरसॉन की तरफ रूसी सैनिक ना सिर्फ आगे बढ़ चुके हैं, बल्कि खेरसॉन पर रूस ने कब्जा भी कर लिया है। हालांकि, इस दौरान बेलारूस के राष्ट्रपति ने कई उन टारगेट्स के बारे में भी दिखाया है, जो अभी तक रूसी सैनिकों ने नहीं किए हैं। वहीं, रूसी सैनिकों के अगले टारगेट्स के बारे में बात करते हुए बेलारूस के राष्ट्रपति ने ओडेसा के बंदरगाह शहर से मोल्दोवा देश तरफ इशारा करते हुए दिखाई दे रहे हैं और इससे पता चलता है कि, रूस यूक्रेन के पड़ोसी में सैनिकों को मार्च करने की योजना बना रहा है।

मोल्दोवा में मिलिट्री ऑपरेशन

बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको रूसी राष्ट्रपति पुतिन के काफी करीबी दोस्त माने जाते हैं और अभी भी यूक्रेन युद्ध में बेलारूस रूसी सैनिकों को अपनी जमीन का इस्तेमाल करने की इजाजत दे रहा है। राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको, पिछले कई सालों से रूसी राष्ट्रपति पुतिन की मदद से ही सत्ता में बने हुए हैं और ऐसी संभावना है कि, बेलारूस की सेना भी यूक्रेन युद्ध में शामिल हो सकता है। इससे यह आशंका बढ़ गई है कि वह अब रूसी भारी कवच और तोपखाने के जरिए भी हमला शुरू कर सकता है, जिससे आम नागरिकों को भी भारी नुकसान हो सकता है। वहीं, राजधानी कीव में भी लगातार एयर सायरन बज रहे हैं और हमले शुरू हो चुके हैं और माना जा रहा है कि, रूसी सैनिक अब कीव पर कब्जा करने के लिए आगे बढ़ सकते हैं। रूसी सेना ने यूक्रेन में टीवी टावर को भी ध्वस्त कर दिया है, जिससे यूक्रेनी चैनल्स बंद हो चुके हैं।

राजधानी में कई शहरों पर हमले

राजधानी में कई शहरों पर हमले

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, राजधानी कीव के कई शहरों में रूसी हमले शुरू हो चुके हैं और कीव इंडिपेंडेंट की खबर के मुताबिक, रूसी बमों ने राजधानी के बाहर एक शहर वैष्णवे पर हमला किया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि, रुसानिव्का, कुरेनिव्का और बोइरका के पड़ोस के साथ-साथ कीव अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास के क्षेत्र में भी हमले के बाद आग लग चुकी है। वहीं, UNIAN समाचार एजेंसी के अनुसार, यह भी बताया गया कि कीव ओब्लास्ट के एक शहर बिला त्सेरकवा में भी जोरदार विस्फोट सुने गये हैं और एख सैन्य डिपो को ध्वस्त कर दिया गया है। रिपोर्ट किए गए हमलों के स्थानों से पता चलता है कि रूसी सेना आज रात राजधानी के कई किनारों से पर कब्जा कर सकती है, खासकर राजधानी के पश्चिमी सीमा पर रूस का कब्जा हो सकता है।

बेलारूसी राष्ट्रपति के खुलासे

बेलारूसी राष्ट्रपति के खुलासे

बेलारूस के राष्ट्रपति ने जिस नक्शे को प्रदर्शित किया है, वो नक्शा चार हिस्सों में बंटा हुआ है और एक खंड में यूक्रेनी सेना के कमांड जिलों को दिखाया गया है। वहीं, इस नक्शे में यूक्रेन की पूर्वी सीमा के साथ साथ क्रीमिया के उन इलाकों को दिखाया गया है, जहां से रूसी सेना हमला करने वाली थी। वहीं, राजधानी कीव की तरफ ‘पिनसर मुवमेंट' को टारगेट करते हुए दिखाया गया है, जैसा हमला फिलहाल कीव में चल रहा है। वहीं, इस नक्शे में सेना को मेलिटोपोल में जोड़ने से पहले रूसी समर्थकों के कब्जे वाले डोनेट्स्क और क्रीमिया से बाहर निकलते हुए दिखाया गया है, जिसपर अब रूस ने पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। वहीं, बेलारूस के राष्ट्रपति डीनिप्रो शहर पर हमला करने की भी बात कर रहे हैं, जिसपर अभी तक हमला नहीं हुआ है और ऐसा माना जा रहा है कि, खारकीव में भीषण जंग होने की वजह से अभी तक डीनिप्रो शहर पर हमला नहीं किया गया है।

तीसरे विश्वयुद्ध की धमकी

तीसरे विश्वयुद्ध की धमकी

बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको ने कहा कि, 'अब बैंकिंग सेक्टर, गैस, ऑयल, स्विफ्ट के खिलाफ काफी बातें हो रही हैं और यह युद्ध से भी बदतर है। यह रूस को तीसरे विश्व युद्ध की तरफ धकेल रहा है। हमें यहां संयमित रहने की जरूरत है ताकि परेशानी में न पड़ें। क्योंकि परमाणु युद्ध हर चीज का अंत है।' आपको बता दें कि, बेलारूस के राष्ट्रपति ने ये भी कहा है कि, अगर ये युद्ध ऐसे ही चलता रहा, तो यूक्रेन बहुत जल्द ‘मांस के ढेर' में बदल जाएगा।

Recommended Video

      Russia Ukraine War: Ukraine में गई एक और Indian student की जान | Chandan Jindal | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+