'सरेंडर कर दो, वरना फायर कर दूंगा', रूसी सैनिक ने चेताया तो यूक्रेन का जवान बोला- 'भाड़ में जाओ' ,देखें Video
'सरेंडर कर दो, वरना फायर कर दूंगा', रूसी सैनिक ने चेताया तो यूक्रेन का जवान बोला- 'भाड़ में जाओ...', Viral हो गया Video
कीव, 25 फरवरी: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को लेकर दुनियाभर में तबाही मच गई है। गुरुवार (24 फरवरी) को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया, जिसके बाद से अब तक 137 यूक्रेन वासियों की मौत हो गई है। रूस ने शुक्रवार (25 फरवरी) को कीव की राजधानी में घूस रहे हैं। रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरों और वीडियो की बाढ़ सी आ गई है। एक और जहां यूक्रेन की तबाही की तस्वीरें सामने आ रही है वहीं रूस में वहां के विरोध प्रदर्शन की फोटोज भी सामने आई है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रूस के सैनिकों और यूक्रेन के सैनिकों की बातचीत सुनाई दे रही है। इसमें रूस का सैनिक यूक्रेन के जवान को चेतावनी देते हुए दिख रहा है।

रूसी सैनिक बोला- 'सरेंडर कर दो, वरना फायर कर दूंगा'
वायरल वीडियो 'ब्लैक सी आइसलैंड' की है, इस आइसलैंड पर यूक्रेन के सैनिक तैनात थे, जहां वो अपनी सीमा की रक्षा कर रहे थे। इसी बीच रूस के फाइटर जेट्स ने उस आइसलैंड पर हमला किया। हमले के पहले दोनों देशों के सैनिकों के बीच बातचीत हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसी वीडियो में रूस के सैनिक को बोलते हुए सुना जा सकता है, ''ये एक रूसी फाइटर जेट्स है। मैं फिर से बोलता हूं, रिपीट करता हूं, मैं तुम्हें फिर से चेता रहा हूं, कि तुम सरेंडर कर दो, वरना मैं ओपन फायर कर दूंगा। क्या तुमने सुना नहीं।''

यूक्रेन का जवान बोला-'क्या इतना ही था, भाड़ में जाओ...'
रूसी सैनिक की चेतावनी के बाद यूक्रेन के जवान ने जवाब दिया, ''क्या ये बस इतना ही था, क्या मुझे उसे (रूसी सैनिक) ये कहना चाहिए कि भाड़ में जाओ।'' यूक्रेन के सैनिक की बातों को सुनकर ऐसा लगता है कि वह अपने साथी जवान से बात कर रहा है, और रूसी जवान को जवाब दे रहा है।

ये यूक्रेन सैनिक के आखिर शब्द थे...
रूसी सैनिक की चेतावनी के बाद यूक्रेन के जवान ने जवाब तो दिया लेकिन ये उसके आखिरी शब्द थे। जी हां, वायरल वीडियो में यूक्रेन के जवान का ये बोलना की 'भाड़ में जाओ...', उसके आखिर बोल थे क्योंकि इसके बाद सी जहाज ने वहां फायर कर दिया।

आइसलैंड पर मारे गए 13 सैनिक
न्यूयॉर्क पोस्ट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 'ब्लैक सी आइसलैंड' पर तैनात 13 सैनिकों की मौत हो गई थी। रूस के सैनिकों ने इस 42 एकड़ के आइसलैंड पर एयरक्राफ्ट से कई बम दागे हैं। वायरल वीडियो में यह भी दिख रहा है कि एक सैनिक अपनी जान बचाकर भाग रहा है। वो जवान ये भी बोलता है कि ''गो बैक, रूसी फाइटर जेट्स''
Recommended Video

इन 13 जवानों को किया जाएगा सम्मानित
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इन 13 जवानों की मौत पर दुख जताया है। राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि इन 13 जवानों को बहादुरी से युद्ध में लड़ने के लिए 'हीरो ऑफ यूक्रेन' मेडल से नवाजा जाएगा। राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें अपने सैनिकों पर बहुत गर्व है क्योंकि उन्होंने आखिर दम तक अपनी लड़ाई लड़ी। इस बात को यूक्रेन हमेशा याद रखेगा।












Click it and Unblock the Notifications