सैनिक ही नहीं खिलाड़ियों की भी युद्ध में गई जान, यूक्रेनी खेल मंत्री का दावा- अब तक 262 एथलीट मारे गए
खेल मंत्री कहा कि इस युद्ध में उनके 363 स्पोर्ट्स फैसलिटी भी बर्बाद हो गए हैं। यूक्रेन सरकार ने रूसी खिलाड़ियों के संग किसी खेल आयोजन में हिस्सा लेने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

Image: Twitter
रूस-यूक्रेन युद्ध के 13 महीने से भी अधिक समय हो गए हैं। इस दौरान दोनों देशों के हजारों सैनिकों और आम लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच यूक्रेन के खेल मंत्री ने दावा किया है कि रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से उनके 262 खिलाड़ियों की मौत हो गई है। खेल मंत्री वदिम हत्सैट ने शनिवार को कहा कि इस युद्ध में उनके 363 स्पोर्ट्स फैसलिटी भी बर्बाद हो गए हैं। इसके साथ ही यूक्रेन सरकार ने रूसी खिलाड़ियों के संग किसी खेल आयोजन में हिस्सा लेने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
यूक्रेनी खेल मंत्री ने कहा कि ओलंपिक या अन्य खेल प्रतियोगिताओं में यूक्रेनी खिलाड़ी किसी भी रूसी एथलीट के साथ प्रतियोगिता में शामिल नहीं होंगे। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जिमनास्टिक्स के अतिथि अध्यक्ष मोरीनारी वातानाबे से मुलाकात करते हुए हत्सैट ने कहा कि ओलंपिक या अन्य खेल प्रतियोगिताओं में रूस के किसी भी एथलीट को शामिल होने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की की वेबसाइट पर एक लेख के अनुसार, "वे सभी इस युद्ध का समर्थन करते हैं और इस युद्ध के समर्थन में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेते हैं।"
इससे पहले यूक्रेन के मंत्री और राष्ट्रीय ओलंपिक संघ के सदस्य ओलेह नोमिचोव ने कहा कि यूक्रेन सरकार ने यूक्रेन के एथलीटों को 2024 ओलंपिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। दरअसल बीते मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने तटस्थ ध्वज के साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में रूसी और बेलारूसी एथलीटों के हिस्सा लेने की सिफारिश की थी। हालांकि 2024 पेरिस ओलंपिक में उनकी भागीदारी पर फैसला नहीं किया गया है।
फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद यूक्रेन के कई राष्ट्रीय स्तर के एथलीटों ने अपने देश की रक्षा के लिए स्वेच्छा से हथियार उठाए हैं। इस साल मारे गए लोगों में फिगर स्केटर दिमित्रो शार्पर भी शामिल हैं, जिनकी बखमुत के पास लड़ाई में मृत्यु हो गई थी। अन्य चर्चित खिलाड़ियों में 22 वर्षीय डेकाथलॉन चैंपियन और भविष्य के ओलंपिक मैडल के उम्मीदवार कहे जाने वाले वलोडिमिर एंड्रोशचुक का भी नाम शामिल है जिनकी युक्रेन युद्ध में मौत हो गई।
ChatGPT पर बैन लगाने वाला पहला पश्चिमी देश बना इटली, जानिए और किन देशों ने लगाया प्रतिबंध












Click it and Unblock the Notifications