जेलेस्की की फेमस जैकेट हुई नीलाम, कीमत जान दंग रह जाएंगे
एक इवेंट में यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की की एक जैकेट नीलाम की गई है। यूक्रेनी प्रेसिडेंट जंग के दौरान अक्सर इसी जैकेट में दिखाई देते थे।
लंदन, 09 मईः ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक इवेंट में यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की की एक जैकेट नीलाम की गई है। यूक्रेनी प्रेसिडेंट जंग के दौरान अक्सर इसी जैकेट में दिखाई देते थे। यह जैकेट 90 हजार यूरो यानी लगभग 85 लाख में बिकी है। इस जैकेट पर जेलेंस्की ने अपने हस्ताक्षर भी किए हैं। ये नीलामी लंदन स्थित यूक्रेन एंबेसी द्वारा आयोजित की गई थी।

फंड से की जाएगी यूक्रेन की मदद
जब फरवरी के अंत में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुआ था तब किसी ने यूक्रेन इतने लंबे समय तक संघर्ष करने के बारे में सोचा भी नहीं था। लेकिन युद्ध शुरू होने के लगभग 75 दिनों बाद भी यूक्रेनी सेना मोर्चे पर डटी हुई है और रूसी सेना से लोहा ले रही है। यूक्रेनी दूतावास के मुताबिक 'ब्रेव यूक्रेन' शीर्षक के साथ शुरू हुई इस नीलामी का उद्देश्य यूक्रेन के बहादुरों के प्रराक्रम की कहानी बताना तथा धन जुटाना था।

करीब एक मिलियन डॉलर जुटाए गए
इस ब्रेव यूक्रेन नीलामी में जेलेंस्की की जैकेट के साथ-साथ, यूक्रेन की प्रथम महिला ओलेना जेलेंस्का के दान किए गए खिलौने और दिवंगत फोटोग्राफर मैक्स लेविन की तस्वीरें भी शामिल थीं। नीलामी में चीनी मिट्टी से बना मुर्गे की तरह दिखने वाला जग भी बरामद हुआ। यह कीव में रूसी बमबारी में सलामत रह गया था। इस कार्यक्रम के जरिए लगभग एक मिलियन डॉलर करीब 7.6 करोड़ रुपए जुटाए गए। दूतावास की ओर से कहा गया कि ज्यादातर धनराशि पश्चिमी यूक्रेन में स्पेशलाइज्ड चिल्ड्रन मेडिकल सेंटर में फिर से उपकरण लगाने में इस्तेमाल होगा।

बोरिस जॉनसन ने की अपील
कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दिए भाषण में ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने युद्ध में जेलेंस्की के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि जेलेंस्की आधुनिक समय के सबसे अविश्वसनीय नेताओं में से हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जैकेट की शुरुआती कीमत 50 हजार यूरो रखी गई थी। इसकी बाद प्रधानमंत्री बोरेस जॉनसन ने जेलेंस्की की जैकेट के लिए बड़ी बोली लगाने का अह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस युद्ध में यूक्रेन का समर्थन कीजिए ताकि कोई दोबारा कीव पर हमला न कर सके और यूक्रेन हमेशा आजाद बना रह सके।
दुनिया का सबसे दुर्भाग्यशाली बच्चा! डॉक्टरों ने कहा जिंदा रहेगा, फिर भी हो गई मौत












Click it and Unblock the Notifications