'जब रूस हवाई हमला करता है, हम सीढ़ियों के नीचे छिप जाते हैं..', यूक्रेन की महिला सांसद ने बताया कैसा है हाल

'जब रूस हवाई हमला करता है, हम सीढ़ियों के नीचे छिप जाते हैं..', यूक्रेन की महिला सांसद ने बताया कैसा है हाल

कीव, 27 फरवरी: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। रूस द्वारा हो रहे हमले से यूक्रन में हाल बहुत बुरा है। एयर स्ट्राइक के वक्त वहां के लोग डर से सीढ़ियों के नीचे छिप जाते हैं। यूक्रेन की सांसद किरा रुडिक ने एयर स्ट्राइक के दौरान वहां का हाल बताया है। यूक्रेन की सांसद किरा रुडिक ने कहा कि जब भी कीव में हवाई हमले का सायरन सुनाई देता है, हम सीढ़ियों के नीचे छिपे जाते हैं और वहां तब तक रहते हैं, जब तक एयर स्ट्राइक खत्म नहीं हो जाता है। यूक्रन की महिला सांसद ने कहा, ये जगह पहले जूते और चप्पल रखने के लिए होती थी लेकिन अब ये मेरी जान बचाने का ठिकाना बन गया है।

'जब तक हवाई हमला खत्म नहीं होता, हम प्रार्थना करते रहते हैं'

'जब तक हवाई हमला खत्म नहीं होता, हम प्रार्थना करते रहते हैं'

36 वर्षीय किरा रुडिक 2019 से यूक्रेन की सांसद हैं। किरा रुडिक ने ट्वीट किया, ''युद्ध चल रहा है और कीव ने हार मानने की योजना नहीं बनाई, दिन में कम से कम 3 से 4 बार सीढ़ियों के नीचे जाना पड़ता है क्योंकि उस वक्त रूस हवाई हमला कर रहा होता है। जब हम हवाई हमले के खत्म होने का इंतजार करते हैं, हम प्रार्थना करते हैं, गाने गाते हैं और कल्पना करते हैं कि युद्ध खत्म होने पर जीवन कैसा दिखेगा।"

'मैं कभी नहीं सोचा था कि मुझे हथियार चलाना भी सीखना होगा...'

'मैं कभी नहीं सोचा था कि मुझे हथियार चलाना भी सीखना होगा...'

किरा रुडिक ने सीढी के नीचे बैठते हुए अपनी एक तस्वीर भी ट्विटर पर साझा की है। तस्वीर शेयर कर सांसद ने लिखा है कि जब रूस हवाई हमला करता है, वह इसी तरह योगा मैट लेकर सीढ़ियों के नीचे छिप जाती हैं। किरा रुडिक की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। अमेज़ॅन रिंग की स्थानीय शाखा की सीईओ रह चुकीं यूक्रेन की सांसद किरा रुडिक ने यह भी कहा है, ' मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे हथियार चलाना भी सीखना होगा।''

'यह हमारा शहर है, हमारी जमीन है, हमारी मिट्टी, हम इसके लिए लड़ंगे...'

'यह हमारा शहर है, हमारी जमीन है, हमारी मिट्टी, हम इसके लिए लड़ंगे...'

किरा रुडिक ने ट्वीट किया, ''मैं अपने देश के लिए कुछ करना चाहती हूं...लेकिन आज स्थिति है कि मैं कलाश्निकोव राइफल हथियार चलाना सीखती हूं और कीव पर हमले की अगली रात के लिए तैयार हो रही हूं। हम कहीं नहीं जा रहे हैं। यह हमारा शहर है, हमारी जमीन है, हमारी मिट्टी है। हम इसके लिए लड़ेंगे। लेकिन मुझे उम्मीद है कि मैं अगले हफ्ते अपने घर में फूल लगाऊंगी।''

'हमारे देश की महिला भी धरती की रक्षा करेंगी...;

'हमारे देश की महिला भी धरती की रक्षा करेंगी...;

किरा रुडिक ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "मैं कलाश्निकोव राइफल को चलाना सीख पाई हूं और हथियार उठाने के लिए बिल्कुल तैयार हूं। यह अवास्तविक लगता है जैसे अभी कुछ दिन पहले यह मेरे दिमाग में कभी नहीं आया होगा। हमारी महिलाएं हमारे पुरुषों की तरह ही हमारी धरती की रक्षा करेंगी।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+