Ukraine: युद्ध में यूक्रेन को मिली बहुत बड़ी हार, रूस का बखमुत शहर पर कब्जा, जेलेंस्की बोले, दिल में रहेगा

रूस ने पिछले साल 24 फवरकी को यूक्रेन पर हमला किया था और करीब करी 25 प्रतिशत हिस्सा पर कब्जा कर चुका है। बखमुत शहर नमक के लिए जाना जाता है।

ukraine lost Bakhmut to russia

Ukraine loses Bakhmut: पिछले साल 24 फरवरी को शुरू हुए युद्ध के बाद यूक्रेन को बहुत बड़ी हार मिली है और रूस ने बखमुत शहर की जंग जीत ली है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने पुष्टि कर दी है, कि रूसी सैनिकों वैगनर फोर्स की मदद से आठ महीने की खूनी लड़ाई के बाद बखमुत शहर पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। जेलेंस्की ने कहा, कि लड़ाई ने बखमुत शहर को खंडहर में तब्दील कर दिया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की, जिन्होंने एक दिन पहले ही जी7 शिखर सम्मेलन में दुनिया के शक्तिशाली नेताओं से मुलाकात की है, उन्होंने कहा, कि यूक्रेन ने बखमुत शहर खो दिया है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा, कि "आपको ये भी समझना होगा, कि अब उस शहर में कुछ भी नहीं बचा है। रूसियों ने हर चीज को नष्ट कर दिया है।"

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, कि "आज के लिए, बखमुत सिर्फ हमारे दिलों में हैं और अब इस जगह पर कुछ नहीं बचा है।"

ukraine lost Bakhmut to russia

बखमुत शहर क्यों है महत्वपूर्ण

बख्तमुत शहर पर कब्जा करने के लिए पिछले 8 महीने से भीषण संघर्ष चल रहा था और अलजजीरा के रिपोर्टर चार्ल्स स्ट्राफोर्ड ने जनवरी महीने में अपनी एक रिपोर्ट में कहा था, कि रूसी सेना बख्तमुत शहर में भारी बमबारी कर रही है और तोप से गोले दागे जा रहे हैं।

वहीं, यूक्रेनी सैनिकों का कहना था, कि रूसी सैनिक सोलेदार पर इसलिए कब्जा करना चाहते हैं, क्योंकि वो शहर नमक का केन्द्र है और रूस नमक के खदानों पर नियंत्रण करना चाहता है।

इसके साथ ही, बखमुत शहर में जिप्सम की खदाने भी हैं, लिहाजा बखमुत शहर पर कब्जा कर रूस की कोशिश खनिजों पर नियंत्रण स्थापित करने की थी, जिसे उसने हासिल कर लिया है। वैगनर समूह पहले ही कह चुका है, कि वो इन खनिजों पर कब्जा कर, उसे जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई करेगा। खनिज बेचकर, उसके जो सैनिक मारे गये हैं, या घायल हुए हैं, उन्हें हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी।

ukraine lost Bakhmut to russia

भीषण जंग का गवाह बना बखमत शहर

आपको बता दें, कि बखमुत शहर भीषण जंग का गवाह बना है और हजारों सैनिक इस शहर में मारे गये हैं। रूस और यूक्रेन, मार्च महीने में दोनों ने ही इस बात को स्वीकार किया था, कि उन्हें बखमुत की लड़ाई में भारी नुकसान हुआ है और भारी संख्या में सैनिक मारे गये हैं।

Recommended Video

    Russia-Ukraine War | Joe Biden से Kyiv में मिले Volodymyr Zelensky, मायने क्या? | वनइंडिया हिंदी

    रूस के भीषण हमलों में यूक्रेन का बखमुत शहर अब करीब करीब बर्बाद और निर्जन हो चुका है। ब्रिटिश खुफिया एजेंसी ने मार्च महीने में कहा था, कि रूस के वैगनर समूह ने बखमुत शहर के पूर्वी हिस्से के अधिकांश हिस्से को नियंत्रण में ले लिया है, और बखमुटका नदी क्षेत्र पर अब रूस के वैगनर ग्रुप का कब्जा हो गया है।

    मार्च में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने दावा किया था, कि पिछले कुछ दिनों में 1,100 से ज्यादा रूसी सैनिक फ्रंट लाइन के बखमुत सेक्शन में लड़ते हुए मारे गए हैं। हालांकि, उन्होंने कितने यूक्रेनी सैनिक मारे गये, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+