लूटे हुए मेकअप से सजी-धजी फोटो की अपलोड तो शुरू हुई आलोचना

बल्कि उसने जैसे ही फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर को अपडेट किया लोगों ने उसकी आलोचनाएं शुरू कर दीं।
दरअसल इस महिला ने पिछले दिनों रूस की ओर से हुए हमले का शिकार हुई एक मलेशियन फ्लाइट एमएच17 की क्रैश साइट से चोरी किए गए मस्कारा और दूसरे मेकअप प्रोडक्ट्स का प्रयोग कर फोटो क्लिक कराईं। उसकी फोटोग्राफ्स सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई।
लोग इसे तस्वीर को मानवता के खिलाफ बता रहे हैं। यह तस्वीर यूक्रेन की एक्टैरीना पारखोमेंको की है। एक्टैरीना ने मस्कारा की नीले रंग की बॉटल के साथ अपनी एक फोटोग्राफ को फेसबुक पर शेयर किया था।
जो कैप्शन उन्होंने लिखा वह उनके लिए मुसीबत की वजह बन गया था। उन्होंने लिखा था यह है एम्सटर्डम का मस्कारा और वह भी सीधा फील्ड से।
एक्टैरीना से जब एक फॉलोअर ने इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि हमले की साइट पर लूट करने वाले एक शख्स ने उन्हें यह दिया। कुछ लोगों की मानें एक्टैरीना ने भी खुद को अलगाववाद का समर्थक बताया और यूक्रेन से जुड़ी हर चीज से नफरत होने की बात कही।
गौरतलब है कि मलेशियाई विमान को यूक्रेन के विद्रोहियों ने मिसाइल हमले में मार गिराया था। हमले में 298 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद खबरें आई थीं कि कुछ लोग घटनास्थल पर यात्रियों के बचे-खुचे कीमती सामान को लूटने में लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications