Ukraine News: यूक्रेन के नर्सिंग होम में लगी भीषण आग, 15 लोगों की मौत, 11 की हालत गंभीर

Ukraine News: यूक्रेन के नर्सिंग होम में लगी भीषण आग, 15 लोगों की मौत, 11 की हालत गंभीर

Ukraine Fire in Nursing Home 15 Killed: यूक्रेन के शहर खारकिव में गरुवार को एक भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। खारकिव में एक निजी नर्सिंग होम में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 11 लोगों की हालत गंभीर है, जो घायल हैं। वहां के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टी की है। रिपोर्ट के मुताबिक आग दो मंजिला नर्सिंग होम में लगी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यूक्रेनी राज्य आपातकालीन सेवा ने गुरुवार को कहा कि आग दो मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर दोपहर में लगी थी, उस वक्त नर्सिंग होम में 33 लोग मौजूद थे।

ukraine Fire

सामने आई तस्वीरों में दूसरी मंजिल की टूटी खिड़कियों से धुआं निकलता हुआ देखा जा सकता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने आंतरिक मंत्री से इस घटना की जांच करने और उसे संभालने का निर्देश दिया है। वहीं इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने खारकिव पुलिस के हवाले से बताया कि नर्सिंग होम के मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक निजी नर्सिंग होम में आग गुरुवार (21 जनवरी) को दोपहर के बाद लगी है। उस वक्त नर्सिंग होम में 33 लोग अपनी सेवा दे रहे थे।

यूक्रेनी प्रोसेक्यूटर जनरल ने कहा कि अधिकारियों ने एक आपराधिक जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा है कि त्रासदी की प्रारंभिक वजह किसी इलेक्ट्रिक हीटिंग डिवाइस को सही से हैंडल ना करने की लापरवाही से आग लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+