‘ना डरा हूं… ना डरपोक हूं... ना भागा हूं’, यूक्रेनी राष्ट्रपति ने फिर रूस को ललकारा, NATO को चेताया

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों को एक बार फिर से चेतावनी देते हुए कहा है कि, अगर आपको लगता है कि, यूक्रेन पर जीत हासिल करने के बाद रूस रूक जाएगा, तो आप गलत हैं।

कीव/मॉस्को, मार्च 08: यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने एक बार फिर से देश छोड़कर फरार होने के रूसी दावे को फर्जी बताया है और एक बार फिर से यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस को साफ तौर पर कहा है कि, वो ना तो रूसी हमले से डरे हैं और ना ही वो कहीं भागे हैं। इसके साथ ही यूक्रेनी राष्ट्रपति ने अमेरिका और नाटो को कड़ी चेतावनी भी दी है।

Recommended Video

    Ukraine-Russia War:Russia पर भड़के Ukraine के President zelensky,कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    यूक्रेनी राष्ट्रपति की ललकार

    यूक्रेनी राष्ट्रपति की ललकार

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों को एक बार फिर से चेतावनी देते हुए कहा है कि, अगर आपको लगता है कि, यूक्रेन पर जीत हासिल करने के बाद रूस रूक जाएगा, तो आप व्लादिमीर पुतिन यहीं पर नहीं रुकेंगे। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने एक अमेरिकी टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि, 'हमारा पहला नंबर है और आप दूसरे नंबर पर आएंगे। क्योंकि यह 'जानवर' जितना अधिक खाएगा, वह उससे और ज्यादा से ज्यादा खाना चाहेगा।' यूक्रेनी राष्ट्रपति ने यूक्रेन को ‘फ्रीडम जोन' बताते हुए उसकी सुरक्षा को संरक्षित करने की आवश्यकता बताया है।

    अमेरिका हमें बचाए- जेलेंस्की

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि, ‘हमारे अधिकारों का... हमारी स्वतंत्रता की सीमाओं का उल्लंघन किया जा रहा है, वो लगातार आगे बढ़ रहा है और आपको हमारी रक्षा करनी ही होगी'। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि, 'आज, युद्ध यहाँ है। कल, यह लिथुआनिया में, फिर पोलैंड में, फिर जर्मनी में होगा। 'यह गंभीर है।‘ उन्होंने कहा कि, 'संयुक्त राज्य अमेरिका बहुत दूर है, लेकिन हाल के दिनों में, मुझे लगता है कि संयुक्त राज्य अमेरिका हमारे करीब है।' पूर्व अभिनेता रहे यूक्रेनी राष्ट्रपति, जो यूक्रेन युद्ध के दौरान अपनी बहादुरी के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो चुके हैं और जिनके नेतृत्व में पिछले 13 दिनों से यूक्रेन युद्ध लड़ रहा है और रूस को भारी नुकसान पहुंचा चुका है, उन्होंने कहा कि, वो देश छोड़कर नहीं भागे हैं।

    राष्ट्रपति भवन में लौटे जेलेंस्की

    राष्ट्रपति भवन में लौटे जेलेंस्की

    यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को लेकर रूसी मीडिया दावा कर रहा था, कि वो यूक्रेन छोड़कर पोलैंड भाग चुके हैं, लेकिन सोमवार को एक बार फिर से यूक्रेनी राष्ट्रपति सामने आ गये और उन्होंने कहा कि, वो राजधानी कीव में ही हैं और आखिरी दम तक कीव में ही रहेंगे। यूक्रेनी राष्ट्रपति बंकर से निकलकर राष्ट्रपति भवन में वापस लौट आए हैं और उन्होंने कहा कि, 'मैं यहां हूं, मैं छुपा नहीं हूं, और मैं किसी से डरता नहीं हूं।' यूक्रेनी राष्ट्रपति ने फेसबुक लाइव करते हुए राष्ट्रपति भवन के कुछ हिस्सों को लोगों को दिखाया और मजाक करते हुए कहा कि, 'हम अकसर कहा करते थे, कि सोमवार.. सोमवार कठिन दिन होता है, लेकिन चूंकी हमारे देश में युद्ध चल रहा है, इसीलिए हमारे लिए हर एक दिन कठिन है।' उन्होंने कहा कि, 'हम सभी अपने-अपने स्थानों पर काम कर रहे हैं, जहां हमें होना चाहिए। मेरी टीम मेरे साथ कीव में है।‘

    ‘नो फ्लाई जोन’ बनाने की अपील

    ‘नो फ्लाई जोन’ बनाने की अपील

    एबीसी न्यूज के साथ इंटरव्यू में यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने एक बार फिर संयुक्त राज्य अमेरिका से ‘नो-फ्लाई ज़ोन' लागू करने की अपील की। उन्होंने शनिवार की रात जो बाइडेन से 40 मिनट तक बात की थी और अमेरिकी नेता के साथ इस मुद्दे को उठाया था। आपको बता दें कि, अगर ‘नो फ्लाई जोन' घोषित किया जाता है, तो फिर अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के लड़ाकू जेट यूक्रेन के ऊपर हवाई क्षेत्र में गश्त करेंगे और अगर ऐसा होता है, तो फिर तीसरे विश्वयुद्ध की संभावना काफी बढ़ जाएगी। क्योंकि, रूस साफ तौर पर कह चुका है, कि युद्ध में तीसरे किसी भी देश की एंट्री का मतलब विध्वंस है। लेकिन, जेलेंस्की ने कहा कि, अमेरिका के लिए यूक्रेन की मदद का सबसे अच्छा तरीका यही है और हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज हमारी सुरक्षा है।

    ‘भीषण हमले कर रहा है रूस’

    अमेरिकी न्यूज चैनल से बात करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि, ‘हमें रूसी आक्रमण को रोकना ही होगा, क्योंकि वो लगातार हमपर बमबारी कर रेह हैं, वे मिसाइलों को दाग रहे हैं, फाइटर जेट्स भेज रहे हैं, और भी बहुत कुछ कर रहे हैं। लेकिन, हमा ऐसा नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि हमारे पास आसमान नहीं है, क्योंकि हम अपने आकाश को नियंत्रित नहीं कर सकते हैं।‘ यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि, ‘रूसी विमान तबाही मचा रहे हैं और अगर नाटो की तरफ से यूक्रेनी विमानो को मार गिराया जाता है, तो उन्हें मार गिराना सही है, क्योंकि जिंदगी बचाने का सबसे अच्छा तरीका यही है।'

    ‘अमेरिका को और करने की जरूरत’

    ‘अमेरिका को और करने की जरूरत’

    राष्ट्रपति भवन में अपने डेस्क पर बैठे यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि, उन्हें लगता है कि बाइडेन और अमेरिका यूक्रेन के लिए और भी काफी कुछ कर सकते थे। आपको बता दें कि, अभी तक अमेरिका और नाटो सहयोगियों ने यूक्रेन को 17,000 एंटी-टैंक मिसाइलें भेजी हैं और 350 मिलियन डॉलर की सहायता पैकेज देने पर सहमत हुए हैं। फिर भी ज़ेलेंस्की ने कहा कि और किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि, 'मुझे यकीन है कि राष्ट्रपति बाइडेन और अधिक कर सकते हैं। मुझे यकीन है कि वह क्या कर सकते हैं, और मैं उन पर विश्वास करना चाहूंगा, कि वह ऐसा करने में सक्षम है।' आपको बता दें कि, अमेरिका पोलैंड के जरिए लड़ाकू विमान यूक्रेन में भेजना चाहता था, लेकिन पुतिन की धमकी के बाद पोलैंड ने अपने पांव पीछे खींच लिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+