यूक्रेन बना एक ‘डूबता’ हुआ देश? भागते लोग और पियानो बजाती महिला, आई टाइटेनिक फिल्म की याद

यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बीच पियानो बजाती हुई एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यूक्रेन की ये महिला लवीव रेलवे स्टेशन के बाहर पियानो पर ‘व्हाट ए वंडरफुल वर्ल्ड’ धुन बजा रही है।

कीव, मार्च 07: 24 फरवरी से पहले तक यूक्रेन काफी खूबसूरत मुल्क था और इसकी खूबसूरती को देखते दुनियाभर से लोग आते थे, लेकिन अब ये देश खंडहर बनता जा रहा है। रूसी हमले के बाद यूक्रेन बर्बाद होता जा रहा है और हर बीतते दिन के साथ युद्ध की आग में यूक्रेन और जलता ही जा रहा है। लाखों लोग देश के बाहर भाग चुके हैं, तो हजारों लोग मारे जा चुके हैं। लेकिन, तबाही की इन तस्वीरों के बीच पियानो बजाती एक महिला लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है।

रेलवे स्टेशन पर पियानो बजाती महिला

रेलवे स्टेशन पर पियानो बजाती महिला

यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बीच पियानो बजाती हुई एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यूक्रेन की ये महिला लवीव रेलवे स्टेशन के बाहर पियानो पर 'व्हाट ए वंडरफुल वर्ल्ड' धुन बजा रही है और यूक्रेन की तबाह होती स्थिति को बयां कर रही है। स्टेशन पर आने वाले लोग युवती को पियानो बजाते हुए देख रहे थे और यूक्रेनी की तबाही पर आंसू बहा रहे हैं। लोग वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं, जबकि पियानो बजाती महिला के पीछे देश छोड़कर भागने वाले लोग दिख रहे हैं।

पियानो बजाती महिला, देश छोड़ते लोग

रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में कुछ घंटों के लिए युद्धविराम की घोषणा की है और फिर स्टेशन की तरफ भारी संख्या में लोग भागे हैं। यही हाल लवीव रेलवे स्टेशन का भी है। लवीव रेलवे स्टेशन के बाहर महिला पियानो बजाती है और लोग रूकते हैं। जैसे ही महिला गाना बजाती है, एक महिला एक बच्चे के साथ उसे सुनने के लिए रुक जाती है। रॉयटर्स के विशेष संवाददाता एंड्रयू आरसी मार्शल ने ट्विटर पर वीडियो साझा किया। 41 सेकेंड की इस वीडियो क्लिप को अब तक 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

टाइटैनिक की आई याद

यूक्रेन की बर्बाद होती स्थिति के बीच लवीव रेलवे स्टेशन के बाहर पियानो बजाती इस महिला को देखकर लोगों को टाइटैनिक फिल्म की याद आ रही है, जिसमें जहाज डूब रहा होता है, लेकिन कलाकार लगातार संगीत बजा रहे होते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, यूक्नेन से अभी तक 15 लाख से ज्यादा लोग पलायन कर चुके हैं और लाखों लोग अभी और देश छोड़कर बाहर निकल सकते हैं। यूक्रेन के नागरिक अपने पड़ोसी देशों पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया और रोमानिया में शरण लेने के लिए जा रहे हैं। वहीं, यूनाइटेड नेशंस ने आशंका जताई है कि, अभी 70 लाख से ज्यादा लोग देश छोड़कर पलायन कर सकते हैं।

लुई आर्मस्ट्रांग ने गाया है गाना

आपको बता दें कि, बॉब थिले और जॉर्ज डेविड वीस ने इस गीत को लिखा है और लुई आर्मस्ट्रांग ने इस गीत को गाया है और व्हाट ए वंडरफुल वर्ल्ड गीत साल 1967 में रिलीज़ हुआ था। यह गीत वियतनाम युद्ध के दौरान रिलीज़ हुई फिल्म 'गुड मॉर्निंग वियतनाम' में दिखाई गई थी, जिसमें वियतनाम युद्ध की विभीषिका को दिखाया गया था। वहीं, अब रिपोर्ट है कि, रूसी सेना कीव पर कब्जा करने के लिए सीरियाई लड़ाकों को बुला रही है, जिन्हें शहरी लड़ाई लड़ने का काफी अनुभव है।

राष्ट्रपति की पत्नी की अपील

राष्ट्रपति की पत्नी की अपील

वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्का की पत्नी ओलेना जेलेंस्का ने मीडिया से भावुक अपील की है। उन्होंने मीडिया से अपील की है कि लोगों के सामने भयावह सच को सामने लाया जाए, किस तरह से रूस की सेना बच्चों की बर्बरता से हत्या कर रही है। ओलेना ने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि मैं उन तमाम दुनियाभर की निष्पक्ष मीडिया से विनती करती हूं कि आप इस भयावह सच को बताइए, रूसी सेना यूक्रेन के बच्चों को मार रही है।

ओलेना जेलेंस्का की भावुक अपील की

ओलेना जेलेंस्का की भावुक अपील की

ओलेना जेलेंस्का ने कहा कि रूस की माताओं को ये बताइए, उन्हें जानने दीजिए कि आखिर उनके बेटे यहां क्या कर रहे हैं। ओलेना ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर करके लिखा, इन तस्वीरों को रूसी महिलाओं को दिखाइए, आपके बेटे, पति, भाई, यूक्रेन में बच्चों को मार रहे हैं। उन्हें जानने दीजिए वो लोग व्यक्तिगत रूप से यूक्रेन के बच्चों की हत्या के लिए इसके लिए जिम्मेदार हैं क्योंकि उन्होंने इस अपराध में अपनी सहमति दी है। गौर करने वाली बात है कि आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अभी तक इस युद्ध में 38 बच्चों की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+