यूक्रेन युद्ध का शुरू हो रहा है चौथा महीना, जानिए पिछले तीन महीने का पूरा बही-खाता, कब खत्म होगी लड़ाई?

कई नाटो देश अब यूक्रेन को भारी और अधिक घातक हथियारों की आपूर्ति कर रहे हैं, ताकि उसकी सेना रूसी सेना को पीछे धकेल सके। अमेरिका अब हेलीकॉप्टर, लंबी दूरी के तोपखाने और बख्तरबंद कर्मियों के वाहक भेज रहा है।

कीव/मॉस्को, मई 22: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अब चौथे महीने की ओर बढ़ रहा है, लेकिन तीन महीने की लड़ाई के बाद भी फिलहाल शांति कि कोई उम्मीद नहीं है। 24 फरवरी को शुरू हुई क्रूर लड़ाई ने हजारों नागरिकों को मार डाला, शहरों को समतल कर दिया और 60 लाख से ज्यादा यूक्रेनियन देश से भागने के लिए मजबूर कर दिए गये। लेकिन, युद्ध अभी भी जारी है। कोई युद्ध को खत्म करना नहीं चाहता, तो कोई इस युद्ध को खत्म होने नहीं देना चाहता है। हालांकि, रूस कीव पर कब्जा करने की जिद छोड़ चुका है, लेकिन पूर्वी यूक्रेन के डोनबास को रूस किसी भी तरह से यूक्रेन से काटकर अलग करने पर तुला हुआ है।

पूर्वी यूक्रेन में चल रही लड़ाई

पूर्वी यूक्रेन में चल रही लड़ाई

पिछले एक महीने से यूक्रेन की सारी लड़ाई पूर्वी यूक्रेन में शिफ्ट हो चुकी है और राजधानी कीव पर कब्जा करने के अपने कदम को पहले ही छोड़ देने के बाद रूस अब युद्धग्रस्त देश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों पर कब्जा करने के लिए संघर्ष कर रहा है। यह आक्रामक पश्चिमी सैन्य आपूर्ति से लैस यूक्रेनी सेना द्वारा कड़े प्रतिबंधों और समान रूप से जुझारू काउंटर के बीच किया जा रहा है। पिछले दिनों यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा था कि, रूसी सैनिकों ने डोनबास को नर्क बना दिया है। वहीं, मारियुपोल पर अब पूरी तरह से रूस का कब्जा है। वहीं, ओडेसा में भी रूस कब्जा करने के लिए गोलाबारी कर रहा है, लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिल पाई है।

24 फरवरी को युद्ध की शुरूआत

24 फरवरी को युद्ध की शुरूआत

24 फरवरी को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा की थी और पुतिन की घोषणा के बाद रूस की सेना ने तीन मोर्चों से यूक्रेन पर हमला कर दिया। रूसी राष्ट्रपति ने आक्रमण का आदेश देते हुए कहा कि, उनका मकसद यूक्रेन में 'विसैन्यीकरण' करना है, यानि यूक्रेन को पूरी तरह से हथियारविहीन कर देना है। जिसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने ट्वीट करते हुए कहा कि, ‘रूस बुराई के रास्ते पर चल पड़ा है, लेकिन यूक्रेन अपना बचाव करेगा।"

Recommended Video

    McDonald's To Exit Russia: Ukraine war के बीच रुस से कारोबार समेटेगा McDonald's | वनइंडिया हिंदी
    कैसे बढ़ी यूक्रेन में लड़ाई

    कैसे बढ़ी यूक्रेन में लड़ाई

    फरवरी 25: रूसी तोपखाने यूक्रेन में उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी मोर्चों से घुसते हैं और काफी तेज आक्रमण शुरू करते हैं। पहले दो दिनों के हमले को देखकर यही लग रहा था, कि ये लड़ाई ज्यादा से ज्यादा एक हफ्ते तक ही चलेगी। पहले दो दिन यूक्रेनी सेना पूरी तरह से पस्त नजर आ रही थी और कई रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया था, कि महज 96 घंटे के अंदर ये लड़ाई खत्म हो जाएगी और राजधानी कीव पर रूस का कब्जा हो जाएगा। एक मार्च तो रूसी सेना ने कीव में एक टीवी टॉवर को निशाना बनाया, जिसमें पांच लोग मारे गए और उत्तर-पूर्वी हिस्से में खार्किव में बमबारी तेज कर दी। वहीं, 2 मार्च को रूसी सेना ने मारियुपोल की घेराबंदी शुरू की, जो बंदरगाह शहर है और जो डोनबास को क्रीमिया से जोड़ने के रूसी प्रयासों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। रूसी सेना खेरसॉन के केंद्र में पहुंचती है और पहले बड़े शहरी केंद्र पर कब्जा कर लेती है, इस दिन संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने कहा था कि, दस लाख से अधिक लोग यूक्रेन से भाग गए।

    न्यूक्लियर प्लांटों पर रूस का कब्जा

    न्यूक्लियर प्लांटों पर रूस का कब्जा

    4 मार्च को रूसी सेना ने यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र ज़ापोरिज्जिया पर कब्जा कर लिया। वहीं, नाटो ने संघर्ष के बढ़ने के डर से नो-फ्लाई जोन घोषित करने के यूक्रेनी राष्ट्रपति की अपील को खारिज कर दिया। वहीं, 8 मार्च को नागरिक पहला मानवीय गलियारा खुलने के बाद उत्तरपूर्वी शहर सूमी से भाग गए। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी का कहना था कि 8 मार्च तक युद्धग्रस्त देश से भागने वाले यूक्रेनियाई लोगों की संख्या बढ़कर 20 लाख हो गई। वहीं, 9 मार्च को यूक्रेन ने रूस पर मारियुपोल में एक प्रसूति अस्पताल पर बमबारी का आरोप लगाया, जिससे रूसियों ने इनकार कर दिया। वहीं, 13 मार्च: रूस ने पोलिश सीमा के पास यवोरिव में बेस पर मिसाइलें दागीं। जबकि, 16 मार्च को यूक्रेन ने रूस पर मारियुपोल में थिएटर पर बमबारी कर दी, जिसमें करीब साढ़े 300 लोग मारे गये।

    कीव पर फिर यूक्रेन का कब्जा

    कीव पर फिर यूक्रेन का कब्जा

    25 मार्च को यूक्रेन के बलों ने कीव के बाहर के शहरों पर फिर से कब्जा करने के लिए आक्रामक शुरुआत की, जब रूस ने संकेत दिया कि वह पूर्वी क्षेत्र में लाभ पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। वहीं, 3 अप्रैल को यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराधों का आरोप लगाया और बुचा उप-नगर में सामूहिक कब्रों और लोगों के शवों को करीब से गोली मारने की रिपोर्ट के बाद पूरी दुनिया में रूस की आलोचना की गई। हालांकि, मॉस्को ने आरोपों से इनकार किया और आरोप लगाया कि शवों को जान-बूझकर फैलाया जा रहा है। वहीं, 8 अप्रैल को यूक्रेन ने दावा किया कि रूस के क्रामाटोर्स्क में एक ट्रेन स्टेशन पर मिसाइल हमले में 52 नागरिकों की मौत हो गई, जो आक्रामण से भागने की कोशिश कर रहे थे।

    यूक्रेन का जबरदस्त पलटवार

    यूक्रेन का जबरदस्त पलटवार

    14 अप्रैल को यूक्रेन ने अपने मिसाइल हमले में काला सागर में तैनात रूस के प्रमुख युद्धपोत मोस्कवा को डूबो दिया। मास्को ने गोला बारूद विस्फोट के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया। वहीं, 21 अप्रैल को पुतिन ने मारियुपोल पर पूरी तरह से कब्जे का दावा किया और इसके तीन दिन बाद रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन पर हमला करना शुरू कर दिया, जिसे यूक्रेन डोनबास की लड़ाई कहता है। वहीं, 25 अप्रैल को मोल्दोवा में रूस समर्थक क्षेत्र ट्रांसनिस्ट्रिया ने दावा किया, कि यूक्रेन ने उसके क्षेत्र में थिति दो रेडियो सेंटर्स में धमाका किया है। जबकि, कीव का आरोप है कि क्रेमलिन ने संघर्ष को व्यापक बनाने के लिए ये हमले किए। 28 अप्रैल को यूक्रेन का दावा है कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की युद्धग्रस्त देश की यात्रा के दौरान रूस ने कीव में दो मिसाइलें दागीं। रूसी शहर बेलगोरोडी में दो धमाकों की आवाज सुनाई दी। वहीं, 1 मई को मारियुपोल के अज़ोवस्टल स्टीलवर्क्स से 100 से अधिक यूक्रेनी नागरिकों को निकाला गया। जबकि, 7 मई को पूर्वी यूक्रेन के बिलोहोरिवका में एक गांव के स्कूल में हुए बम विस्फोट में कम से कम 60 लोगों के मारे जाने की आशंका है।

    रूस का विजय दिवस

    रूस का विजय दिवस

    9 मई को पुतिन ने रूस के विजय दिवस के भाषण में रूसियों से युद्ध करने का आह्वान किया, लेकिन यूक्रेन में किसी भी वृद्धि की योजना के बारे में चुप हैं। 10 मई तो यूक्रेन की सेना ने रूस से खार्किव के गांवों पर कब्जा करने का दावा किया। 13 मई को यूक्रेनी सेना ने वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि उसने रूसी बख्तरबंद स्तंभ के कुछ हिस्सों को नष्ट कर दिया क्योंकि उसने डोनबास क्षेत्र में एक नदी पार करने की कोशिश की थी। वहीं, 18 मई को फिनलैंड और स्वीडन ने औपचारिक रूप से नाटो गठबंधन में शामिल होने के लिए आवेदन किया। 20 मई को मारियुपोल के अज़ोवस्टल स्टीलवर्क्स का बचाव करने वाले यूक्रेनी लड़ाकों ने रूसी सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

    रूस को किस देश से कितने हथियार मिले

    रूस को किस देश से कितने हथियार मिले

    पश्चिमी शक्तियों द्वारा यूक्रेन को बड़े पैमाने पर हथियारों की सप्लाई जारी है। शुरुआत में, नाटो के सदस्यों ने अपनी आपूर्ति को पारंपरिक रक्षात्मक हथियारों तक सीमित रखा था, लेकिन अब ब्रिटेन ने यूक्रेन को हजारों NLAW एंटी टैंक मिसाइलें और कुछ Starstreak एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइलें भेजीं हैं। NLAW का मतलब नेक्स्ट जेनरेशन लाइट एंटी-टैंक वेपन या नेक्स्ट जेनरेशन लाइट एंटी-आर्मर वेपन है, जिसका वारहेड वजन 1.8 किलोग्राम और अधिकतम फायरिंग रेंज 1,000 मीटर है। इसके साथ ही, अमेरिका ने जेवलिन एंटी टैंक मिसाइलें और स्टिंगर एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइलें भेजीं। स्लोवाकिया ने अपना एस-300 एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम भेजा जो 400 किलोमीटर दूर तक के विमानों को नष्ट कर सकता है। अमेरिका और तुर्की दोनों ने मिसाइलों से लैस ड्रोन भेजे थे, जो रूसी सेना में तबाही मचा रही हैं।

    घातक हथियारों की भी आपूर्ति

    घातक हथियारों की भी आपूर्ति

    कई नाटो देश अब यूक्रेन को भारी और अधिक घातक हथियारों की आपूर्ति कर रहे हैं, ताकि उसकी सेना रूसी सेना को पीछे धकेल सके। अमेरिका अब हेलीकॉप्टर, लंबी दूरी के तोपखाने और बख्तरबंद कर्मियों के वाहक भेज रहा है। इसके साथ ही, फ्रांस और नीदरलैंड स्व-चालित बंदूकें भेज रहे हैं। जर्मनी एंटी-एयरक्राफ्ट टैंक भेज रहा है। कनाडा तोपखाने और चेक गणराज्य T-72 टैंक और बख्तरबंद पैदल सेना वाहक की आपूर्ति कर रहा है। यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया भी कथित तौर पर बख्तरबंद वाहन भेज रहा है। पश्चिमी शक्तियों द्वारा यूक्रेन को जारी बड़े पैमाने पर हथियारों की खेप देर से दोनों असमान ताकतों के बीच युद्ध के पैटर्न में एक स्पष्ट अंतर बना रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+