Ukraine Conflict: मारियुपोल के आर्ट कॉलेज में रूसी सेना की बमबारी, 400 लोगों ने ले रखी थी पनाह

नई दिल्ली, 20 मार्च: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चरम पर है, जहां रूसी सेना की आक्रामकता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। अब खबर आ रही है कि रूस ने यूक्रेन के मारियुपोल के एक ऑर्ट कॉलेज पर बमबारी की, जहां पर 400 शरणार्थियों ने शरण ले रखी थी, लेकिन अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। सिटी काउंसिल के मुताबिक इस बमबारी में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है और उसके मलबे के नीचे कई लोग दबे हैं।

Ukraine

वहीं दूसरी ओर मारियुपोल सिटी काउंसिल ने शनिवार को कहा कि यूक्रेनी शहर मारियुपोल के निवासियों को उनकी इच्छा के विरुद्ध रूस ले जाया जा रहा है। पिछले ही हफ्ते हजारों लोगों को जबरन रूस भेजा गया। उनको स्पेशल शिविरों में रखा जा रहा है और रूसी सेना ने फोन के साथ अन्य दस्तावेजों की जांच की। फिर कुछ निवासियों को रूस के दूरदराज के शहरों में भेज दिया।

मामले में मारियुपोल के मेयर वादिम बोइचेंको ने कहा कि आज जो लोग कब्जा कर रहे हैं, वे पुरानी पीढ़ी से परिचित हैं, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध की भयावह घटनाओं को देखा था, जब नाजियों ने लोगों को जबरन पकड़ लिया था। ये कल्पना करना कठिन है कि 21वीं सदी में लोगों को जबरन दूसरे देश में ले जाया जा सकता है। इससे पहले शनिवार को यूक्रेनी सेना के एक कमांडर ने सीएनएन को बताया था कि मारियुपोल में लोग हर बार भूमिगत बंकरों से निकलकर अपनी जान जोखिम में डालते हैं। उन्होंने दावा किया कि रणनीतिक बंदरगाह देश में कहीं भी सबसे तीव्र लड़ाई का सामना कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+