यूक्रेन का दावा, 2800 रूसी सैनिकों को मार गिराया, 80 टैंक किए तबाह

कीव, 25 फरवरी: यूक्रेन और रूस के बीच जारी संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। दोनों देशों के बीच जारी युद्ध के दूसरे यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि, यूक्रेन पर हमले के दौरान रूसी सेना ने लगभग 2,800 सैनिक मारे गए हैं और 80 टैंक तबाह हो गए हैं। इससे पहले यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि यूक्रेन के साथ संघर्ष में अब तक 1,000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए हैं। अब नए आंकड़ों के मुताबिक ये संख्या 2800 हो गई है।

Recommended Video

    Russia-Ukraine War: जंग के बीच, यूक्रेन का बड़ा दावा, मार गिराए Putin के 2800 सैनिक | वनइंडिया हिंदी
    Ukraine claims Russian forces have lost about 2,800 servicemen and 80 tanks during their assault

    उप रक्षा मंत्री हन्ना मलयार ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन पर हमले के दौरान रूसी सेना ने लगभग 2,800 सैनिक मारे गए है और 80 टैंक तहस-नहस कर दिया गया है। उप रक्षा मंत्री ने अपने फेसबुक पेज पर जानकारी देते हुए कहा कि, रूसी सैनिकों ने लगभग 516 बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, 10 विमान और सात हेलीकॉप्टर भी खो दिए हैं। रूस ने यूक्रेन के शहरों और सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं। तीन तरफ से सैनिकों और टैंकों को भेजने के बाद रूस ने शुक्रवार को राजधानी के बाहरी इलाके में आक्रमण की कार्रवाई तेज कर दी।

    यूक्रेन पर हमला करने के बाद हमले के दूसरे दिन शुक्रवार कोकई जगह दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने हैं और भारी हथियारों से एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। तड़के रूस की ओर से कीव पर मिसाइल हमले किए गए। इन हमलों में कीव के रिहायशी इलाकों को भी नुकसान पहुंचा। कीव की उत्तर-पश्चिम सीमा पर यूक्रेन के सैनिकों ने रूस की कीव में घुसने की कोशिशों को नाकाम करने के लिए इवांकीव नदी पर बने एक पुल समेत तीन पुलों को ढहा दिया।

    वहीं काला सागर में यूक्रेन के स्नैक आइलैंड पर रूसी सेना के सामने सरेंडर करने से इनकार करने पर रूसी युद्धपोत ने यूक्रेन के 13 सैनिकों को बम से उड़ा दिया गया और इस द्वीप पर कब्जा कर लिया। उधर रूस के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसके बलों ने कीव के उत्तर-पश्चिम में सिर्फ सात किलोमीटर (चार मील) की दूरी पर स्थित रणनीतिक होस्टोमेल हवाई क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है, और इस क्षेत्र में पैराट्रूपर्स उतरे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+